विज्ञापन

वायरल वीडियो

मथुरापुर ब्लॉक से थमेगी रेल रफ्तार, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ी

Bengal Rail Traffic Hit: आसनसोल मंडल के मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 से 17 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसका असर हावड़ा-पटना रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा. वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है.

Bengal Rail Traffic Hit: हावड़ा-पटना रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 से 17 मई तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव

. हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22347/22348) 10 मई को 2 घंटा 15 मिनट और 17 मई को 3 घंटा 20 मिनट की देरी से चलेगी.
. देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22499) 17 मई को वाराणसी के लिए एक घंटा विलंब से खुलेगी.

रद्द रहने वाली ट्रेनें

. जसीडीह-झाझा मेमू (63565/63566) 10 और 17 मई को रद्द रहेगी.
. झाझा-देवघर मेमू (63298) 17 मई को नहीं चलेगी.
. आसनसोल-बर्द्धमान मेमू (63515) 17 मई को रद्द रहेगी.

शॉर्ट टर्मिनेशन वाली ट्रेन

. बर्द्धमान-झाझा मेमू (63509) 10 से 17 मई तक आसनसोल तक ही चलेगी. आसनसोल और झाझा के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा.

देरी से चलेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

. टाटा-बक्सर एक्सप्रेस (18183) 10 से 17 मई तक 2 से 4 घंटे की देरी से रवाना होगी.
. रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस और दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस भी घंटों विलंब से चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें-बंगाल के शपथ समारोह में भावुक पल, पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार से पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए लिया गया ब्लॉक

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग और ट्रैक आधुनिकीकरण का कार्य सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए जरूरी है. यह काम 10 मई से 17 मई तक चलेगा. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि यात्रा से पहले एनटीईएस या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

बिहार और झारखंड के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

मथुरापुर स्टेशन पर चल रहे कार्य का असर केवल आसनसोल मंडल तक सीमित नहीं रहेगा. धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित होंगी. इससे बिहार और झारखंड से बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-बंगाल की सत्ता जाने के बाद ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया बायो, चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल

इसे भी पढ़ें-बंगाल में प्रशासनिक टीम मजबूत करने में जुटे CM शुभेंदु अधिकारी, सुब्रत गुप्ता बने सलाहकार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
69%
3.6m/s
40%
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °
Thu
42 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here