विज्ञापन

वायरल वीडियो

बंगाल में प्रशासनिक टीम मजबूत करने में जुटे CM शुभेंदु अधिकारी, सुब्रत गुप्ता बने सलाहकार

Subrata Gupta IAS Advisor to WB CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक टीम को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है. वहीं 2017 बैच के आईएएस शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है.

Subrata Gupta IAS Advisor to WB CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिये हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार ने 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है. शनिवार को जारी अधिसूचना में इस फैसले की जानकारी दी गयी.

मुख्यमंत्री कार्यालय के पुनर्गठन पर जोर

सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को अधिक प्रभावी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की क्षमता को देखते हुए सुब्रत गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. माना जा रहा है कि नीति निर्माण और विभागीय तालमेल में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है.

चुनावी प्रक्रिया में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका

सुब्रत गुप्ता को प्रशासनिक हलकों में अनुभवी और संतुलित अधिकारी के रूप में देखा जाता है. विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गयी थी. अब नयी सरकार उन्हें प्रशासनिक योजनाओं को जमीन पर उतारने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए अहम जिम्मेदारी दे रही है.

शांतनु बाला को मिली निजी सचिव की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव के क्रम में युवा आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. 2017 बैच के अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर कार्यरत थे.

तत्काल प्रभाव से संभालना होगा कार्यभार

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी. सरकार का संकेत है कि प्रशासनिक फैसलों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए अनुभवी और युवा अधिकारियों की संयुक्त टीम तैयार की जा रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘सोनार बांग्ला’ के विजन को तेजी से लागू करने पर जोर दिया है.

इसे भी पढ़ें-बंगाल के शपथ समारोह में भावुक पल, पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार से पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें-बंगाल में सत्ता परिवर्तन का भव्य प्रदर्शन, खुले मैदान में हुआ नयी सरकार का शपथ समारोह

इसे भी पढ़ें-कौन बनेगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री? अमित शाह की मौजूदगी में आज होगा बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़ें-बंगाल में राजनीतिक भूचाल; विधानसभा भंग, ममता बनर्जी समेत सभी मंत्रियों की कुर्सी गयी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
61%
2.1m/s
40%
Sat
29 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here