🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,205.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,516.75 💵 USD / INR : ₹ 96.22 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 21,992.45 (-1.92%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,205.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,516.75 💵 USD / INR : ₹ 96.22 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 21,992.45 (-1.92%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच कैंसिल! अंदरखाने क्या हुआ जो रद्द करना पड़ा

IND C vs PAK C match canceled in WCL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा. खिलाड़ियों ने देशहित में कदम उठाया, आयोजकों ने भावनात्मक वजहों से मैच रद्द कर दिया. WCL ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देना था.

विज्ञापन

IND C vs PAK C match canceled in WCL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा. खिलाड़ियों ने देशहित में कदम उठाया, आयोजकों ने भावनात्मक वजहों से मैच रद्द कर दिया. WCL ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देना था.

विज्ञापन

IND C vs PAK C match canceled in WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मैच अब रद्द कर दिया गया है. यह मुकाबला 20 जुलाई को इंग्लैंड के एजबेस्टन में होना था, लेकिन आयोजकों ने इसे ‘भावनात्मक माहौल’ और ‘कुछ लोगों की भावनाएं आहत होने’ के चलते रद्द करने का फैसला लिया.

भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों, जिनमें शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और पठान बंधु शामिल हैं, पहले ही इस मुकाबले से किनारा कर चुके थे. शिखर धवन ने शनिवार देर रात ट्वीट करते हुए साफ कहा कि उन्होंने 11 मई को ही आयोजकों को बता दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे.

आयोजकों ने जताया खेद, कहा- किसी की भावना आहत करना मकसद नहीं था

WCL ने बयान में कहा कि भारत-पाकिस्तान वॉलीबॉल और हॉकी मुकाबलों की सफलता को देखते हुए उन्होंने क्रिकेट मैच की योजना बनाई थी. लेकिन इस फैसले ने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई. आयोजकों ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ खुशी और अच्छी यादें देना था.

शिखर धवन बोले- “देश से बढ़कर कुछ नहीं”

शिखर धवन ने अपने ट्वीट में लिखा, “जो कदम 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं. मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता. जय हिंद.” धवन ने इस फैसले को पूरी तरह सोच-समझकर लिया बताया और आयोजकों से सहयोग की अपेक्षा जताई.

Also Read-डेब्यू से पहले ही Gaikwad की Exit! अचानक हटे, कोच भी रह गए सन्न

कई भारतीय खिलाड़ियों ने लिया पीछे हटने का फैसला

धवन के अलावा सुरेश रैना, इरफान और यूसुफ पठान, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. बताया जा रहा है कि सभी ने यह निर्णय हाल ही में हुए पहलगाम हमले और भारत-पाक संबंधों में आई तल्खी को देखते हुए लिया.

क्या है WCL और कौन हैं इसके मालिक

WCL 2025 टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त तक इंग्लैंड के चार शहरों—बर्मिंघम, नॉर्थहैम्पटन, लीसेस्टर और लीड्स—में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से मान्यता प्राप्त है. लीग के मालिक भारतीय रैपर हर्षित तोमर और अभिनेता अजय देवगन हैं. हर्षित तोमर इसके CEO हैं.

इसे भी पढ़ें-फिर टूटा लॉर्ड्स का सपना, 22 रन से भारत हारा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
72%
1.6m/s
0%
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें