🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,679.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,517.43 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 74,858.99 (0.76%) 📊 Nifty 50 : 23,414.30 (0.29%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,679.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,517.43 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 74,858.99 (0.76%) 📊 Nifty 50 : 23,414.30 (0.29%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

IND vs SL Final : नहीं है सब्सक्रिप्शन? ऐसे फ्री में देखें भारत-श्रीलंका का फाइनल

IND vs SL Final : भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल 22 सितंबर को होगा. मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और टीवी पर DD Sports व Sony Sports Network पर देखा जा सकेगा. मोबाइल और अन्य डिवाइस पर Sony LIV से लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

IND vs SL Final : भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल 22 सितंबर को होगा. मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और टीवी पर DD Sports व Sony Sports Network पर देखा जा सकेगा. मोबाइल और अन्य डिवाइस पर Sony LIV से लाइव स्ट्रीमिंग का विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

IND vs SL Final: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा. मैच को देखने के लिए दर्शकों के पास टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के विकल्प मौजूद हैं. खास बात यह है कि मुकाबले का लाइव प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा, जिससे डीडी फ्री डिश के दर्शक इसे बिना पेड सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे.

DD Sports पर फ्री में देख सकेंगे मैच

भारत-श्रीलंका महिला फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा. ऐसे में जिन दर्शकों के पास Sony LIV का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे टीवी पर DD Sports के जरिए मुकाबला देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर भी एशियन गेम्स के मुकाबले फ्री में उपलब्ध होंगे.

इसे भी पढ़ें-Asian Games 2026: इलावेनिल फिर चमकीं, भारत की झोली में आया दूसरा सिल्वर

मोबाइल पर देखना है तो Sony LIV विकल्प

मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर मुकाबला देखने वाले दर्शक Sony LIV ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. वहीं टीवी पर मैच का प्रसारण Sony Sports Network पर होगा.

सुबह 10:30 बजे शुरू होगा फाइनल

भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, आईची नागोया, जापान में होगा.

भारत के पास खिताब बचाने का मौका

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी. फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा. इससे पहले विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं. उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

भारत की महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा.

इसे भी पढ़ें-अभिषेक ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों ने समेटा खेल; भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सफाया

श्रीलंका की महिला टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी और अनुष्का संजीवनी.

इसे भी पढ़ें-

फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, बांग्लादेश 40 रन से चित
हाई-वोल्टेज मैच बना वन-साइडेड, भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
सेमीफाइनल की राह मजबूत करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां देखें लाइव
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
1.5m/s
73%
मंगल
32 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °
शनि
25 °

अन्य खबरें