🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कटिहार में ठनका गिरने से तीन अलग-अलग जगहों पर 3 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Katihar News : कटिहार जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से तीन परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. कटिहार में ठनका गिरने से तीन की मौत, अलग-अलग इलाकों में हादसे, परिवारों में शोक, सरकार ने 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया.

विज्ञापन

Katihar News : कटिहार जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से तीन परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. कटिहार में ठनका गिरने से तीन की मौत, अलग-अलग इलाकों में हादसे, परिवारों में शोक, सरकार ने 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया.

विज्ञापन

Katihar News : कटिहार जिले में रविवार को बदले मौसम ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया. जिले के आजमनगर, कोढ़ा और सेमापुर थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में मो. अब्बास (65 वर्ष), मंगलेश कुमार यादव (27 वर्ष) और अकमल हुसैन (45 वर्ष) शामिल हैं. अचानक हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया. राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

मवेशी लेने गए व्यक्ति की मौके पर मौत

आजमनगर प्रखंड के शीतलमनी पंचायत अंतर्गत कोरोबारी गांव निवासी मो. अब्बास रोज की तरह खेत की ओर गए थे. दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने उनके शव को घर पहुंचाया, जहां परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. बताया जाता है कि वे परिवार के मुख्य कमाने वाले थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कोढ़ा में युवक की जान गई, परिवार पर टूटा दुख

कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के खुदना गांव में 27 वर्षीय मंगलेश कुमार यादव भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. घटना के समय मौसम अचानक खराब हुआ और वे बच नहीं सके. उनके निधन से परिवार पर संकट गहरा गया है. वे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक छोटे बेटे को छोड़ गए हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

सेमापुर में खेत में काम के दौरान हादसा

सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में अकमल हुसैन खेत में काम कर रहे थे. मक्का की फसल कटाई के बाद वे खेत में ही लगे हुए थे, तभी मौसम ने अचानक करवट ली और बिजली गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. इस घटना के बाद उनके घर में मातम छा गया.

सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. प्रशासनिक स्तर पर भी पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-कटिहार में छात्र लापता, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध

इसे भी पढ़ें-कटिहार में कांग्रेस के भीतर खींचतान के संकेत, ‘स्लीपर सेल’ पर उठे सवाल

इसे भी पढ़ें-पटना परीक्षा केंद्र पर बड़ा खुलासा, BPSC एग्जाम में आंसर की खेल; अभ्यर्थी और महिला सुपरवाइजर अरेस्ट

इसे भी पढ़ें-पंचायत चुनाव 2026 : हाजीपुर में चुनावी खाका तैयार, डेटा से तय होगा आरक्षण—पूरी प्रक्रिया होगी हाईटेक

इसे भी पढ़ें-सत्ता की ‘अग्निपरीक्षा’ आज, सम्राट सरकार का विश्वास मत—संख्या बल भारी, विपक्ष तैयार हमले को

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

इसे भी पढ़ें-प्रशांत किशोर का बड़ा दावा—बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी; आर्थिक संकट की आहट!

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
69%
2.6m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें