🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर में ईद, छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ. डीएम और एसएसपी ने शांति समिति के साथ तैयारियों की समीक्षा की. डीजे पर प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में ईद, छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ. डीएम और एसएसपी ने शांति समिति के साथ तैयारियों की समीक्षा की. डीजे पर प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी ईद, चैती छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान विभिन्न पर्वों को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव और फीडबैक दिए तथा प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाए जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साफ-सफाई, बिजली और पानी की पुख्ता व्यवस्था होगी

जिला पदाधिकारी ने बैठक में सभी को आगामी पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई पर जोर देते हुए नगर निगम को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर और चुना का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. खासकर छठ पर्व को लेकर उन्होंने बताया कि जलस्तर कम होने के कारण घाटों पर पानी की कमी है, ऐसे में प्रशासन द्वारा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

रामनवमी में बढ़ेगी निगरानी, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

जिला पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान जुलूसों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए सभी आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने डीजे पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए शांति समिति के सदस्यों की सराहना की और सहयोग की अपील की.

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को तेज गति से वाहन चलाने से रोकें और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें शांति समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. उन्होंने बताया कि आगामी पर्वों को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष तैयारी की गई है. मोटरसाइकिल गश्ती टीमों का गठन किया गया है और अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी जुलूस या कार्यक्रम में डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही संवेदनशील नारे या गाने बजाने पर भी रोक रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं.

बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित जिला शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर एलपीजी गैस अपडेट: DM के निर्देश पर सप्लाई तेज, बैकलॉग तेजी से हो रहा खत्म

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बाल अधिकारों पर गोष्ठी, संवेदनशील न्याय और पुलिस की भूमिका पर जोर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
3.7m/s
21%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें