Bhagalpur News : बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज महेशपुर में शनिवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. घर के आंगन में चापाकल के पास 22 वर्षीय सचिन कुमार का शव मिला. सुबह-सुबह घर के आंगन में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
भागलपुर : आम लोगों से बदसलूकी पर एसएसपी सख्त
सचिन स्वर्गीय जोगिंदर पंडित का पुत्र था. वह चार बहनों में इकलौता भाई था. बताया जाता है कि कुछ समय पहले ही उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी. इसके बाद से वह परेशान रहता था. वह अपनी एक बहन के साथ घर में रह रहा था.
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, फरेंसिक टीम ने खंगाला घटनास्थल
मामले की सूचना मिलते ही बबरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू की. मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने फरेंसिक टीम को भी बुलाया. टीम ने घर के आंगन और आसपास के हिस्से की जांच कर मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाये.
पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. शनिवार सुबह सचिन का शव आंगन में किस परिस्थिति में पहुंचा, इसे लेकर पुलिस अलग-अलग बिंदुओं को जोड़कर जांच कर रही है.
28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन
परिजनों ने जतायी आशंका, इलाके में भी तरह-तरह की चर्चा
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने आशंका जतायी है. घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच भी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा होती रही. हालांकि, अभी तक ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है, जिससे यह तय हो सके कि सचिन की मौत कैसे हुई.
पुलिस फिलहाल शव मिलने की परिस्थितियों को अहम मानकर जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्य, फरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर मौत की वजह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें-



