🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : शोक में डूबा भागलपुर, कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी अंतिम विदाई

Bhagalpur News :भागलपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को अंतिम विदाई दी गई. पार्थिव शरीर उनके आवास से पैतृक गांव ले जाया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माहौल गमगीन रहा.

विज्ञापन

Bhagalpur News :भागलपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को अंतिम विदाई दी गई. पार्थिव शरीर उनके आवास से पैतृक गांव ले जाया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माहौल गमगीन रहा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का पार्थिव शरीर सुबह पटल बाबू रोड स्थित आवास से उनके जिच्छो स्थित पैतृक आवास पहुंचा. इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे रास्ते लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और माहौल गमगीन रहा.

सुबह जैसे ही पार्थिव शरीर आवास परिसर पहुंचा, परिजन भावुक होकर रो पड़े. परिवार के सदस्यों का हाल बेहद खराब था और कई लोग शोक में बेसुध हो गए. पत्नी, बेटा, बेटी, दामाद, भाई और मां सहित पूरा परिवार गहरे दुख में डूबा रहा. इस दौरान पटना से भी कांग्रेस के कई नेता भागलपुर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी.

जिलेभर से उमड़ा जनसैलाब

प्रवीण सिंह कुशवाहा के अंतिम दर्शन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. जिच्छो स्थित आवास और आसपास के इलाके में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. परिजन लगातार उन्हें निहारते रहे और इस क्षति को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे.

बरारी श्मशान घाट के लिए निकली अंतिम यात्रा

आवास से बरारी श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान पूरे मार्ग में शोक और सन्नाटा पसरा रहा. बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से कांग्रेस नेता को विदाई दी.

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, समर्पण और सेवा को किया याद

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा नहीं रहे, 40 साल का राजनीतिक सफर थमा

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की रोड एक्सीडेंट में मौत, दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.6m/s
100%
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
34 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें