🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,608.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,597.49 💵 USD / INR : ₹ 96.11 📈 Sensex : 72,168.73 (-0.83%) 📊 Nifty 50 : 22,610.35 (-0.75%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,608.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,597.49 💵 USD / INR : ₹ 96.11 📈 Sensex : 72,168.73 (-0.83%) 📊 Nifty 50 : 22,610.35 (-0.75%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सम्राट कैबिनेट की हाेगी 6 मई को तीसरी बैठक, बड़े फैसलों की तैयारी तेज

Bihar Cabinet: सरकार गठन के बाद बिहार में कैबिनेट बैठकों की रफ्तार तेज हो गई है. तीसरी बैठक 6 मई को होगी जिसमें कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला संभव है. इससे पहले दो बैठकों में विकास, सड़क, बिजली और पुलिस से जुड़े अहम निर्णय लिए जा चुके हैं.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: सरकार गठन के बाद बिहार में कैबिनेट बैठकों की रफ्तार तेज हो गई है. तीसरी बैठक 6 मई को होगी जिसमें कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला संभव है. इससे पहले दो बैठकों में विकास, सड़क, बिजली और पुलिस से जुड़े अहम निर्णय लिए जा चुके हैं.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सक्रियता तेज दिखाई दे रही है. 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी लगातार फैसलों की रफ्तार बढ़ाए हुए हैं. इसी क्रम में अब तीसरी कैबिनेट बैठक 6 मई को मुख्यमंत्री सचिवालय में बुलाई गई है. इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई नई योजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है. इससे पहले हुई दो कैबिनेट बैठकों में भी बड़े स्तर पर निर्णय लिए जा चुके हैं.

29 अप्रैल की बैठक में बड़े फैसले

29 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. इनमें राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण प्रमुख रहा. इसके अलावा पटना के मैंगल्स रोड पर साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए करीब 51 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण को स्वीकृति दी गई. साथ ही कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी सरकार ने सहमति जताई.

पहली बैठक में विकास योजनाओं पर फोकस

22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर निर्णय लिया गया था. इसमें नगर विकास विभाग की ओर से 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला लिया गया. महिला पुलिसकर्मियों को 1500 स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने की योजना को भी मंजूरी मिली. इसके अलावा सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने और मुंगेर के तारापुर में पर्यटन व धार्मिक सुविधाओं के विस्तार पर सहमति बनी.

दिल्ली में लगातार बैठकें

इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अश्विनी वैष्णव, ललन सिंह और नित्यानंद राय शामिल रहे. संभावना है कि वे आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहार में 37 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, पंचायत-पंचायत पहुंचेगा प्रशासन, 3 महीने तक चलेंगे स्पेशल कैंप

इसे भी पढ़ें-बिहार कैबिनेट के 63 फैसले, आरा में केंद्रीय विद्यालय और पश्चिम चंपारण में डिग्री कॉलेज को मंजूरी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
62%
3m/s
8%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें