🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,901.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,342.32 💵 USD / INR : ₹ 95.54 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.7%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,901.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,342.32 💵 USD / INR : ₹ 95.54 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.7%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर: पहली बार बैठक करेंगे स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य, 2 जून को होगा मंथन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक 2 जून को आयोजित होगी. नवनिर्वाचित सदस्य विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करेंगे. बैठक में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक 2 जून को आयोजित होगी. नवनिर्वाचित सदस्य विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करेंगे. बैठक में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य पहली बार एक साथ बैठक में शामिल होंगे. समिति की बैठक 2 जून को नगर निगम मुख्यालय स्थित मेयर कक्ष में आयोजित की जायेगी. बैठक में शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं, प्रशासनिक प्रस्तावों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये जाने की संभावना है.

बैठक को लेकर मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं और प्रशासनिक मामले लंबित हैं, जिन पर समय रहते निर्णय लिया जाना जरूरी है. इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित नहीं होगी और योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर आगे बढ़ाया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बताया गया कि सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चलने के कारण पूर्व में प्रस्तावित बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी. अब समिति का गठन पूरा हो जाने के बाद पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है.

मेयर ने निर्देश दिया है कि समिति के सभी नवचयनित सदस्यों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध करायी जाये. इसके अलावा एजेंडे से संबंधित फाइलें, प्रगति प्रतिवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने को कहा गया है, ताकि प्रत्येक प्रस्ताव पर विस्तार से विचार किया जा सके.

बैठक में विभिन्न शाखाओं और विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी भी अनिवार्य रहेगी. अधिकारियों को संबंधित योजनाओं और मामलों से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, जिससे चर्चा के दौरान आवश्यक तथ्यों और प्रगति रिपोर्ट को समिति के समक्ष रखा जा सके.

इसे भी पढ़ें-सशक्त स्थायी समिति के लिए कल मतदान, 7 सीटों पर कांटे की टक्कर

इसे भी पढ़ेंसैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस विवाद खत्म, शाम को फिर शुरू हुई मुफ्त एंट्री

इसे भी पढ़ें-भागलपुर NH डिवीजन को मिला नया प्रभार, अरविंद कुमार गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें- गंगा में नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा, बटेश्वर स्थान में पसरा मातम

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33 ° C
33 °
33 °
75%
2.6m/s
61%
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
30 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें