विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : सैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस विवाद खत्म, शाम को फिर शुरू हुई मुफ्त एंट्री

Bhagalpur News : भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. लगातार विरोध और लोगों की नाराजगी के बाद शाम के समय फिर से मुफ्त प्रवेश शुरू कर दिया गया है. हालांकि सुबह की फ्री एंट्री अवधि अब पहले से कम कर दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News :भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस को लेकर पिछले दो दिनों से बना विवाद फिलहाल शांत हो गया है. लगातार विरोध और लोगों की नाराजगी के बाद संचालन एजेंसी को अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा. अब शाम के समय आम लोगों को फिर से बिना शुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस मुद्दे को लेकर खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने खुलकर विरोध जताया था. मामला बढ़ने पर स्मार्ट सिटी प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी. इसके बाद स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों की आपत्तियों पर चर्चा की और संतुलित समाधान निकालने का निर्देश दिया.

बैठक के बाद यह तय किया गया कि शाम 4 बजे के बाद सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश पहले की तरह निशुल्क रहेगा. हालांकि सुबह की फ्री एंट्री अवधि में बदलाव किया गया है. पहले सुबह 9 बजे तक बिना टिकट प्रवेश मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा केवल सुबह 8 बजे तक सीमित कर दी गई है. इसके बाद आने वाले लोगों को शुल्क देकर प्रवेश करना होगा.

शाम की मुफ्त एंट्री बहाल होने से शहरवासियों ने राहत जताई है, लेकिन कई लोगों ने सुबह की पुरानी समयसीमा भी दोबारा लागू करने की मांग उठाई है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर NH डिवीजन को मिला नया प्रभार, अरविंद कुमार गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें- गंगा में नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा, बटेश्वर स्थान में पसरा मातम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 36 घंटे से बिजली ठप, DM ने दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम; हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे एमडी

इसे भी पढ़ें-बिजली संकट से त्राहिमाम, मुंगेर से मांगी मदद; 36 घंटे से दक्षिणी शहर और बरारी में आपूर्ति ठप

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
61%
2.7m/s
98%
मंगल
38 °
बुध
40 °
गुरु
38 °
शुक्र
29 °
शनि
35 °

अन्य खबरें