🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: गले में फंदा डाल 10वीं के छात्र ने दी जान, कहा करता था- मेरी मृत्यु निश्चित है

Bhagalpur News: भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बाथ गांव में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पहले भी कई बार मृत्यु की बातें कर चुका था. घटना के समय वह घर में अपनी बहन के साथ था.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बाथ गांव में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पहले भी कई बार मृत्यु की बातें कर चुका था. घटना के समय वह घर में अपनी बहन के साथ था.

विज्ञापन

सुलतानगंज के बाथ गांव में शुक्रवार सुबह 10वीं के छात्र ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली. 16 वर्षीय किशोर घर में अपनी बहन के साथ था. उसने सुबह स्नान और पूजा के बाद खाना खाया और पढ़ने के बहाने कमरे में चला गया. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर बहन ने दरवाजा खटखटाया. कोई उत्तर नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि वह साड़ी के फंदे से झूल रहा है.

परिजनों ने उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह बार-बार कहता था कि उसकी मृत्यु निश्चित है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है.

बहन की कोशिशें रहीं नाकाम

घटना के समय घर में किशोर की बड़ी बहन मौजूद थी. उसने दरवाजा तोड़कर भाई को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. आसपास की महिलाएं भी मदद के लिए आयीं लेकिन देर हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, बार-बार मृत्यु की करता था बात

परिजनों के अनुसार किशोर बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. वह बार-बार कहता था कि उसकी मृत्यु निश्चित है. हालांकि परिवार वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. परिजन बताते हैं कि वह शांत स्वभाव का था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था.

पिता राजमिस्त्री, घटना के वक्त थे बाहर

मृत किशोर के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और घटना के वक्त भागलपुर में किसी निर्माण स्थल पर थे. सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. बाथ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये.

यूडी केस दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

बाथ थाना पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और परिस्थिति के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें