🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड में पाथ वे पर बाइकर्स का कब्जा, खतरे में मॉर्निंग वॉक

Bhagalpur News: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सुरक्षा व्यवस्था की कमी का असर अब मॉर्निंग वॉकरों की सुरक्षा पर पड़ने लगा है. पाथ वे पर बाइकर्स की धमाचौकड़ी से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. लोग कह रहे हैं कि अब टहलना असुरक्षित हो गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सुरक्षा व्यवस्था की कमी का असर अब मॉर्निंग वॉकरों की सुरक्षा पर पड़ने लगा है. पाथ वे पर बाइकर्स की धमाचौकड़ी से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. लोग कह रहे हैं कि अब टहलना असुरक्षित हो गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड के पाथ वे पर इन दिनों मनचले युवक बाइक लेकर घूमते नजर आते हैं. ये बाइकर्स तेज रफ्तार में पाथ वे पर बाइक चलाते हैं, जिससे सुबह टहलने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. मॉर्निंग वॉकरों का कहना है कि कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है.

रानी सिन्हा ने जताई चिंता, कहा- अब सुरक्षित नहीं रहा कंपाउंड

तिलकामांझी हनुमान पथ की रहनेवाली रानी सिन्हा ने कहा कि वह हर दिन सुबह सैर के लिए सैंडिस कंपाउंड जाती हैं. लेकिन अब वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. युवकों की टोली बिना रोकटोक बाइक लेकर अंदर जाती है और पाथ वे पर ही दौड़ लगाती है.

चिकित्सकीय सलाह पर शुरू किया मॉर्निंग वॉक, अब डर लगने लगा

आदमपुर घाट रोड के चंदन कुमार ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने मॉर्निंग वॉक शुरू किया. लेकिन यहां की अव्यवस्था और बाइकर्स के कारण अब टहलना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से शिकायत की जायेगी.

सुरक्षा व्यवस्था धराशायी, बिना रोक-टोक घुसते हैं बाइकर्स

खेलो इंडिया के कारण कुछ समय के लिए कंपाउंड बंद था, लेकिन खुलते ही अराजकता लौट आयी. सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी न होने से कोई भी बाइक लेकर परिसर में घुस जाता है. लोगों ने मांग की है कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था फिर से सख्त की जाये.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें