🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला, चालक-खलासी फरार

Bhagalpur News : भागलपुर के फतेहपुर बाइपास पर बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के फतेहपुर बाइपास पर बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर बाइपास के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर के बाद बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार बस सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही थी. फतेहपुर बाइपास के समीप अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. वहां पहुंचने पर लोगों ने देखा कि बस डिवाइडर से टकरा चुकी है और क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है. राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

घटना के बाद चालक और खलासी फरार

हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

नाथनगर पुलिस ने संभाली जांच

मामले की जानकारी नाथनगर थाना को दी गई, जिसके बाद थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है.

मालिक और कारण की तलाश जारी

पुलिस अब बस के मालिक, चालक और खलासी की पहचान में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बस अचानक अनियंत्रित कैसे हुई और चालक मौके से फरार क्यों हो गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस में यात्री सवार होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-नए सत्र से पहले किताबें देने की तैयारी, बिहार में मुफ्त पाठ्य-पुस्तक योजना पर तेजी

इसे भी पढ़ें-बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपति बहाली की तैयारी, लंबे समय से खाली पदों पर होगी नियुक्ति

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें