🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,161.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,15,776.95 💵 USD / INR : ₹ 95.38 📈 Sensex : 77,079.77 (-0.51%) 📊 Nifty 50 : 24,115.05 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,161.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,15,776.95 💵 USD / INR : ₹ 95.38 📈 Sensex : 77,079.77 (-0.51%) 📊 Nifty 50 : 24,115.05 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : जनसुनवाई में उठे पेंशन और भूमि विवाद के मामले, DM ने कार्रवाई का दिया निर्देश

Bhagalpur News :समीक्षा भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. पेंशन, भूमि विवाद और अन्य मामलों से जुड़ी करीब 30 शिकायतों पर सुनवाई हुई. डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur News :समीक्षा भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. पेंशन, भूमि विवाद और अन्य मामलों से जुड़ी करीब 30 शिकायतों पर सुनवाई हुई. डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur News :आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को समीक्षा भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार सरकार की “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

जनसुनवाई के दौरान करीब 30 मामलों पर सुनवाई हुई. इनमें लंबित पेंशन, भूमि विवाद और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाये ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक हुई सुनवाई

कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंड, अंचल, थाना तथा अन्य विभागीय कार्यालयों में भी लोगों की शिकायतें सुनी गयीं. संबंधित विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में मौजूद रहे और प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गयी.

शिकायतों का हुआ पंजीकरण

जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया. साथ ही आवेदकों को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध करायी गयी ताकि वे अपने मामलों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकें.

आमजन की सुविधाओं का रखा गया ध्यान

कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयीं ताकि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रशासन का कहना है कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाली की कवायद तेज, DM ने लिया कार्यों का जायजा

इसे भी पढ़ें-स्थायी समिति के नये सदस्यों का हुआ अभिनंदन, मिलकर विकास करने का लिया संकल्प

इसे भी पढ़ें-सशक्त स्थायी समिति के लिए कल मतदान, 7 सीटों पर कांटे की टक्कर

इसे भी पढ़ेंसैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस विवाद खत्म, शाम को फिर शुरू हुई मुफ्त एंट्री

इसे भी पढ़ें-भागलपुर NH डिवीजन को मिला नया प्रभार, अरविंद कुमार गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
66%
0m/s
84%
शुक्र
33 °
शनि
29 °
रवि
32 °
सोम
30 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें