🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में वार्ड 13 में प्याऊ निर्माण पर सियासी तकरार, पार्षद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Bhagalpur News :वार्ड 13 में चार सार्वजनिक प्याऊ के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. पार्षद ने बिना सहमति काम कराए जाने और वर्क ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं. निर्माण नहीं रुका तो दो दिन में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News :वार्ड 13 में चार सार्वजनिक प्याऊ के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. पार्षद ने बिना सहमति काम कराए जाने और वर्क ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं. निर्माण नहीं रुका तो दो दिन में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नगर निगम के वार्ड 13 में प्रस्तावित चार सार्वजनिक प्याऊ के निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है. जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

सहमति के बिना निर्माण का आरोप

वार्ड पार्षद रंजीत मंडल ने दावा किया है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है. उनका कहना है कि नगर निगम के अभियंता की ओर से एसडीओ प्रतिभा कुमारी के नाम से वर्क ऑर्डर जारी किया गया है, लेकिन निर्माण स्थल और प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता नहीं है.

पार्षद का आरोप है कि निर्माण से जुड़े लोग वार्ड में यह प्रचार कर रहे हैं कि इस कार्य में जनप्रतिनिधि की कोई भूमिका नहीं है और यह व्यक्तिगत स्तर पर कराया जा रहा है. इससे क्षेत्र में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही है.

स्थल चयन पर आपत्ति, जांच की मांग

इसी बीच बबलू नामक स्थानीय निवासी ने निगम प्रशासन को पत्र भेजकर रंजीत गोप लेन में बन रहे प्याऊ के स्थान पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चयनित स्थल के बजाय उनके घर के सामने निर्माण कराया जा रहा है, जो नियमों के अनुरूप नहीं है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.

पार्षद के अनुसार तीन दिन पूर्व एसडीओ प्रतिभा कुमारी ने दो प्याऊ के निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद काम जारी रहने का आरोप लगाया गया है, जिसे उन्होंने नियमों की अनदेखी बताया है.

भूख हड़ताल की चेतावनी

पार्षद ने नगर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वैध वर्क ऑर्डर जारी हुआ है तो उसे सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य नहीं रुका तो वे नगर निगम परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

हालांकि इस पूरे मामले पर मेयर की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी. फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई.

विवाद के बीच स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी निगम प्रशासन को पत्र लिखकर पारदर्शिता और स्पष्टता की मांग की है, ताकि वार्ड में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो.

इसे भी पढ़ें-जनसुनवाई में गूंजे जमीन और पेंशन के मुद्दे, 70 मामलों पर भागलपुर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
58%
4.3m/s
19%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
34 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें