Bhagalpur News : भागलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ी योजना को मंजूरी दी गई है. पथ निर्माण विभाग ने 35 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य को स्वीकृति दी है. इस पूरी परियोजना पर लगभग 257 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. खास बात यह है कि इन सड़कों का निर्माण ही नहीं बल्कि 7 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी चयनित एजेंसियों को दी जाएगी.
यह योजना ओपीआरएमसी मॉडल के तहत लागू की जाएगी. इसके तहत एजेंसियों को तय अवधि तक सड़कों को बेहतर स्थिति में बनाए रखना होगा. यदि इस दौरान सड़क खराब होती है तो उसका पुनर्निर्माण भी एजेंसी को करना होगा.
दो पैकेज में होगा पूरा काम
पूरी योजना को दो हिस्सों में बांटा गया है. पैकेज-1 में 17 सड़कें और पैकेज-2 में 18 सड़कें शामिल हैं. दोनों पैकेज के लिए अलग अलग एजेंसियों का चयन किया जाएगा.
पैकेज-1 की सड़कें और लंबाई
लागत : 131.78 करोड़ रुपये
- भागलपुर-हंसडीहा रोड अलीगंज तक 3.70 किमी.
- जगदीशपुर-सन्हौला रोड 18.75 किमी.
- भागलपुर वैकल्पिक बाइपास 11.85 किमी.
- सन्हौला-हनवारा रोड 6.85 किमी.
- घोघा-सन्हौला रोड 16 किमी.
- भीखनपुर-बरहपुरा रोड 1.60 किमी.
- बरारी घाट रोड 0.50 किमी.
- घंटाघर-तातारपुर रोड 1.60 किमी.
- एसएम कॉलेज-मिरजानहाट रोड 3 किमी.
- तिलकामांझी-चंपानगर रोड 8 किमी.
- शंभुगंज-असरगंज रोड 6 किमी.
- शाहकुंड-असरगंज रोड 14 किमी.
- अकबरनगर-शाहकुंड रोड 18 किमी.
- दोगच्छी-नाथनगर-घंटाघर-जीरोमाइल रोड 13.01 किमी.
- गोराडीह-सन्हौला वाया मोहनपुर रोड 18.60 किमी.
- सुलतानगंज घाट रोड 1.60 किमी.
पैकेज-2 की सड़कें और लंबाई
लागत : 125.95 करोड़ रुपये
- कटरिया-तिनटंगा रोड 9.31 किमी.
- नवगछिया-तिनटंगा रोड 17 किमी.
- नवगछिया-महादेवपुर घाट रोड 11.34 किमी.
- खरीक चोरहर घाट रोड 6.775 किमी.
- बिहपुर-बीरपुर रोड 3.62 किमी.
- बिहपुर-गोपालपुर रोड 19.447 किमी.
- लत्तीपुर-महादेवपुर घाट रोड 8.50 किमी.
- नवगछिया जीरोमाइल-दुर्गास्थान रोड 1.65 किमी.
- भवानीपुर-साधोपुर बांध पथ 5.50 किमी.
- कहलगांव बर्निंग घाट रोड 0.55 किमी.
- गोड्डा-पीरपैंती थाना रोड 5 किमी.
- त्रिमुहन एकचारी-धनौरा-महगामा रोड 20.20 किमी.
- अनादीपुर पीरपैंती वाया विक्रमशिला खुदाई स्थल रोड 27.20 किमी.
- शिवनारायणपुर नंदलालपुर वाया रामपुर रोड 8.461 किमी.
- दोमनियाचक पीरपैंती-बाबूपुर वाया बाखरपुर रोड 16.006 किमी.
- बाबा विशुरावत सेतु और अप्रोच रोड 13.70 किमी.
लंबी अवधि रखरखाव की व्यवस्था
इस योजना में एजेंसियों को निर्माण के साथ 7 साल तक रखरखाव करना होगा. इस अवधि में यदि सड़क खराब होती है तो उसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी.
टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
पथ निर्माण विभाग ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 4 जून को टेक्निकल बिड खोली जाएगी और उसके बाद फाइनेंशियल बिड के आधार पर चयन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु संकट के बीच पप्पू यादव ने शुरू कराई फ्री नाव सेवा, नवगछिया-भागलपुर के लोगों को राहत
इसे भी पढ़ें-भागलपुर गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में इंजन फेल होने से नाव फंसी
इसे भी पढ़ें-झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना-जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी
इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

