Bhagalpur News : सोमवार की देर रात आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए. इससे मंगलवार सुबह तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. रातभर हुई तबाही के बाद बिजली विभाग की टीमों ने तड़के से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर की कई प्रमुख विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी और भौतिक क्षति दर्ज की गई है. जगह-जगह तार टूटने और पेड़ों के बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. मरम्मत दल क्षतिग्रस्त स्थलों पर पहुंचकर पोल खड़े करने. तार बदलने और लाइनों की जांच में जुटे हुए हैं.
बिजली विभाग के इंजीनियर मिथिलेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने का काम लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि दोपहर से अलग-अलग इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली दी जानी शुरू कर दी जाएगी. बरारी फीडर को प्राथमिकता के आधार पर चालू करने की तैयारी है. जबकि अन्य फीडरों को भी क्रमवार बहाल किया जाएगा.
सबौर ग्रिड से जुड़े कई महत्वपूर्ण 33 केवी फीडरों में खराबी आने के कारण शहर के बड़े हिस्से प्रभावित हुए हैं. अलीगंज. भीखनपुर. मोजाहिदपुर. मेडिकल कॉलेज. बरारी. टीटीसी और सेंट्रल जेल क्षेत्र की लाइनें भी तूफान की चपेट में आ गईं. प्रारंभिक आकलन में 50 से अधिक स्थानों पर बिजली नेटवर्क को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है.
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक सेवाओं में भी परेशानी देखी जा रही है. विभाग का दावा है कि सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ बहाली कार्य तेज गति से चल रहा है. शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है.
🟡 Gold (10g) :
₹ 1,42,117.14
⚪ Silver (1kg) :
₹ 2,12,011.79
💵 USD / INR :
₹ 95.27
📈 Sensex :
77,719.83 (0.08%)
📊 Nifty 50 :
24,309.00 (-0.1%)
🟡 Gold (10g) :
₹ 1,42,117.14
⚪ Silver (1kg) :
₹ 2,12,011.79
💵 USD / INR :
₹ 95.27
📈 Sensex :
77,719.83 (0.08%)
📊 Nifty 50 :
24,309.00 (-0.1%)
विज्ञापन
वायरल वीडियो
भागलपुर : तूफान के आगे बिजली व्यवस्था बेबस, पूरा शहर ब्लैकआउट, देर शाम तक होगी आपूर्ति
Bhagalpur News: सोमवार आधी रात आई भीषण आंधी-बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई जगह पोल और तार टूटकर गिर गए, जिससे अधिकांश इलाके अंधेरे में डूब गए. बिजली विभाग की टीमें बहाली में जुटी हैं और देर शाम तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.
विज्ञापन
Bhagalpur News: सोमवार आधी रात आई भीषण आंधी-बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई जगह पोल और तार टूटकर गिर गए, जिससे अधिकांश इलाके अंधेरे में डूब गए. बिजली विभाग की टीमें बहाली में जुटी हैं और देर शाम तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित खबरें
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
Patna
light rain
29
°
C
29
°
29
°
94%
3.6m/s
100%
बुध
32
°
गुरु
35
°
शुक्र
33
°
शनि
31
°
रवि
34
°



