🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर रेंज आईजी ने सुल्तानगंज थाने का किया निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

Sultanganj Thana : आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को थाना परिसर और भवन का जायजा लिया. उन्होंने जर्जर भवन, अभिलेख और लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी ली. पर्व-त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष व्यवस्था की बात कही.

विज्ञापन

Sultanganj Thana : आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को थाना परिसर और भवन का जायजा लिया. उन्होंने जर्जर भवन, अभिलेख और लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी ली. पर्व-त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष व्यवस्था की बात कही.

विज्ञापन

Sultanganj Thana : भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को सुल्तानगंज थाना का निरीक्षण किया. थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद आईजी ने थाना परिसर और भवन का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने थाना के जर्जर भवन सहित परिसर की स्थिति की जानकारी ली.

Sultanganj Thana : अभिलेखों और लंबित कांडों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना में संधारित विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की. उन्होंने कांडों की समीक्षा के साथ आगंतुक पंजी, गुंडा पंजी, मालखाना, वारंट एवं कुर्की से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली. इसके अलावा थाना की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर के गली-मोहल्ले होंगे रोशन, चिन्हित इलाकों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट

आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों और उनमें की गयी कार्रवाई की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव का भी जायजा लिया.

पर्व-त्योहार में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान भागलपुर के आईजी विवेक कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा. खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी.

अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

निरीक्षण के दौरान डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, शाहकुण्ड के अंचल इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, एसआई विष्णुदेव कुमार, अनुज कुमार, अक्षय कुमार, दयानंद मंडल सहित थाना के कई एसआई और पुलिसकर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-

विक्रमशिला सेतु बंद होते ही बदल जाएगा आवागमन, क्रूज से फेरी सेवा तक जानिए प्रशासन का पूरा प्लान
सैंडिस मैदान पर क्रिकेट बनाम फुटबॉल विवाद, खिलाड़ियों ने हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें