Bhagalpur Street Light : भागलपुर शहर में दुर्गा पूजा से पहले रात की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है. नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब चिन्हित गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नई लाइटें लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. पूजा शुरू होने से पहले शहर के अंधेरे इलाकों को रोशन करने पर विशेष जोर रहेगा.
अंधेरे और संवेदनशील क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता
नगर निगम ने उन गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों, व्यस्त चौक-चौराहों और धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की पहचान की है, जहां प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त नहीं है या पुरानी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें-बाबा गणिनाथ के 22वें वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर बैठक, 19 दिसंबर को होगा मेला
कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि दुर्गा पूजा से पहले सभी चिन्हित स्थानों पर नई लाइटें लगाने का काम पूरा किया जाए. महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और रात में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों को पहले कवर किया जाएगा.
पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा होगी बेहतर
दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है. इसी वजह से निगम ने सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोशनी की व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया है, ताकि रात के समय लोगों को असुविधा न हो.
मेयर ने गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि लक्ष्य यही है कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले शहर का कोई भी प्रमुख इलाका अंधेरे में न रहे और सभी चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट चालू हो जाए.
इसे भी पढ़ें-



