🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video: भागलपुर में राजद जिलाध्यक्ष का शराब पीते वीडियो वायरल, बोले- कोल्डड्रिंक पी रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव की तीसरी ताजपोशी के तीन दिन बाद ही एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. इस वीडियो में वे एक दावत में गिलास लिए दिख रहे हैं और उनके हाथ में शराब होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, HelloCities24 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो के बारे में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि वीडियो में वे ही हैं, लेकिन उनके हाथ में शराब नहीं, बल्कि कोल्डड्रिंक का गिलास है. वे कोल्डड्रिंक पी रहे थे. 23 सेकेंड का यह वीडियो सुल्तानगंज क्षेत्र में रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है, जहां वे एक मीडियाकर्मी के बुलावे पर गए थे. वीडियो में ‘जल्दी से इसे खत्म कीजिए’ जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.

चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक गतिविधि थोड़ी तेज हो गई है, जो उनके विरोधियों को पसंद नहीं आ रही है. यह उनकी छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
2.6m/s
99%
शनि
31 °
रवि
35 °
सोम
35 °
मंगल
33 °
बुध
34 °

अन्य खबरें