🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गंगा की चाल हुई तेज, भागलपुर में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; कहलगांव डेंजर लेवल के ऊपर

Bhagalpur Ganga Water Level: गंगा ने भागलपुर में अचानक रफ्तार पकड़ ली है और 24 घंटे में जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है. कहलगांव में नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने आगे भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जतायी है.

Edited By :Soni Kumari
विज्ञापन

Bhagalpur Ganga Water Level: गंगा ने भागलपुर में अचानक रफ्तार पकड़ ली है और 24 घंटे में जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है. कहलगांव में नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने आगे भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Ganga Water Level: गंगा ने भागलपुर में अचानक रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया, जबकि कहलगांव में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ताजा रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि नदी अभी और चढ़ सकती है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है.

भागलपुर : 62 लाख के सोख्ता से सड़क निर्माण तक, नगर निगम की योजना शाखा पर उठे सवाल

भागलपुर में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

सिंचाई भवन, पटना के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार को भागलपुर गेज पर गंगा का जलस्तर 32.45 मीटर था. शनिवार को इसमें 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई और जलस्तर 32.85 मीटर पहुंच गया.

भागलपुर में खतरे का निशान 33.68 मीटर निर्धारित है. यानी नदी अभी 83 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन बढ़ते रुझान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

कहलगांव में डेंजर लेवल पार

कहलगांव में गंगा की स्थिति ज्यादा गंभीर हो गयी है. शुक्रवार को यहां जलस्तर 30.99 मीटर था, जो 16 सेंटीमीटर बढ़कर शनिवार को 31.15 मीटर हो गया.

यहां खतरे का निशान 31.09 मीटर है. यानी गंगा अब 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और निचले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

अगले दिनों में और बढ़ सकता है पानी

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट में दोनों गेज स्थलों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों और तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गयी है.

एक नजर में स्थिति

गेज स्थलशनिवार का जलस्तरखतरे का निशानस्थिति
भागलपुर32.85 मीटर33.68 मीटर83 सेमी नीचे
कहलगांव31.15 मीटर31.09 मीटर6 सेमी ऊपर
इसे भी पढ़ें-पहले ब्लैकलिस्ट, अब राहत; एजेंसी को यूडीएचडी ने फिर दी काम की मंजूरी
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
2.6m/s
100%
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें