विज्ञापन

वायरल वीडियो

होली से पहले बगहा में बड़ी कार्रवाई, 21 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Bihar News : होली को लेकर बगहा में पुलिस और उत्पाद विभाग अलर्ट मोड में है. नवका टोला डुमवलिया में छापेमारी कर 21 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नवका टोला डुमवलिया मोहल्ले में छापेमारी कर 21.145 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उत्पाद थानाध्यक्ष सह निरीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार त्योहार को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिली थी कि नवका टोला डुमवलिया क्षेत्र में विदेशी शराब की खेप पहुंचने वाली है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सूचना मिलते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. तलाशी के दौरान 21.145 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से स्थानीय निवासी कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हलचल देखी जा रही है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-शोक की घड़ी में नहीं होगी भागदौड़, अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
47%
3.7m/s
100%
शनि
36 °
रवि
38 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
35 °

अन्य खबरें