🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,155.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,923.80 💵 USD / INR : ₹ 95.26 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,155.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,923.80 💵 USD / INR : ₹ 95.26 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बांका के महादेवपुर जंगल से नाबालिग का शव बरामद, रोहतास पुलिस की छापेमारी में खुला राज

Banka News : रोहतास से लापता नाबालिग का शव बांका के महादेवपुर जंगल से मिला. रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर जमीन से शव बरामद किया. मामले में फॉरेस्टर समेत अन्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Banka News : रोहतास से लापता नाबालिग का शव बांका के महादेवपुर जंगल से मिला. रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर जमीन से शव बरामद किया. मामले में फॉरेस्टर समेत अन्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Banka News : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से 20 नवंबर 2025 को कथित प्रेम प्रसंग में लापता हुई नाबालिग का शव बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमसरणी पंचायत के महादेवपुर जंगल से बरामद किया गया है. शव जमीन के भीतर दबा हुआ मिला और काफी हद तक सड़-गल चुका था.

इस मामले में पुलिस पहले ही कटोरिया के एक फॉरेस्टर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर रोहतास पुलिस की टीम कटोरिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिरासत में लिए गए तीन लोग, निशानदेही पर मिला शव

छापेमारी के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के अनुसार, उन्हीं की निशानदेही पर महादेवपुर जंगल में जमीन खोदकर शव बरामद किया गया. बरामदगी के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

घटना को लेकर नाबालिग की मां ने नोखा थाना में फॉरेस्टर प्रिंस कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप में कहा गया था कि विवाह से इनकार के बाद किशोरी का अपहरण कर उसे देवघर ले जाया गया. बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात सामने आई थी.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

शव मिलने की सूचना पर महादेवपुर जंगल में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंची. वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए गए और स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया.

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है और पूरे घटनाक्रम को जोड़कर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. कार्रवाई पूरी होने के बाद कटोरिया में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें-25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर नजर

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

इसे भी पढ़ें-बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, बांका क्यों बना पहली पसंद?

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.1m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें