🟡 Gold (10g) : ₹ 1,37,556.69 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,439.92 💵 USD / INR : ₹ 95.69 📈 Sensex : 77,537.72 (0.39%) 📊 Nifty 50 : 24,231.85 (0.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,37,556.69 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,439.92 💵 USD / INR : ₹ 95.69 📈 Sensex : 77,537.72 (0.39%) 📊 Nifty 50 : 24,231.85 (0.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार के 6 जिलों में आज अचानक बजेगा सायरन, 15 मिनट के लिए थम जाएगा पूरा शहर

Blackout Mock Drill: बिहार में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी जांचने के लिए गुरुवार शाम बड़ा मॉक ड्रिल होगा. पटना समेत 6 जिलों में शाम 7 बजे सायरन बजने के बाद 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा. प्रशासन ने लोगों से घबराने नहीं और सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Blackout Mock Drill: बिहार में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी जांचने के लिए गुरुवार शाम बड़ा मॉक ड्रिल होगा. पटना समेत 6 जिलों में शाम 7 बजे सायरन बजने के बाद 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा. प्रशासन ने लोगों से घबराने नहीं और सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Blackout Mock Drill: बिहार में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार शाम बड़ा मॉक ड्रिल किया जाएगा. इस दौरान पटना सहित राज्य के 6 जिलों में सायरन बजने के बाद निर्धारित समय के लिए ब्लैकआउट लागू रहेगा. प्रशासन ने इसे सिविल डिफेंस अभ्यास बताया है और लोगों से शांत रहने की अपील की है.

यह अभ्यास हवाई हमले या आपदा जैसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जांचने के लिए किया जा रहा है, जिसमें आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी.

15 मिनट तक पूरी तरह अंधेरा रहेगा

पटना, अररिया, बेगूसराय, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में शाम 7 बजे सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा. इस दौरान लोगों से अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सभी लाइटें बंद रखने को कहा गया है.

पटना नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में भी यह नियम लागू रहेगा. इस अवधि में सड़कें और सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा रहेगा.

प्रशासन ने लोगों से घबराने से किया इनकार

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है. डीएम ने बताया कि इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय की जांच करना है.

पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी

पटना में एसएसपी और आईजी की ओर से सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मॉक ड्रिल के दौरान आम जनजीवन न्यूनतम प्रभावित हो.

महात्मा गांधी सेतु पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, जहां कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. इससे दोनों ओर लंबा जाम लगने की संभावना जताई गई है.

अस्पताल और आपात सेवाएं रहेंगी चालू

स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों की खिड़कियों पर ब्लैकआउट पर्दे लगाने को कहा गया है ताकि रोशनी बाहर न जाए.

सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को भी जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को मॉक ड्रिल के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई है.

अररिया में भी सख्त तैयारी

अररिया में जिला प्रशासन और पुलिस ने बिजली विभाग को निर्धारित समय पर आपूर्ति बंद रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है ताकि अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34 ° C
34 °
34 °
59%
4.6m/s
100%
गुरु
34 °
शुक्र
36 °
शनि
36 °
रवि
33 °
सोम
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें