विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : सीतामढ़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, सड़क से नीचे पलटने पर तीन घायल

Bihar News : सीतामढ़ी के बोखड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क से नीचे पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. उखड़ा सरफा पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से करीब छह फीट नीचे खेत में पलट गई. इस हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जानकारी के मुताबिक वाहन औराई थाना क्षेत्र के रामनगर से बालू और सीमेंट लेकर इनामात गांव गया था. सामान उतारने के बाद वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई.

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग

दुर्घटना में चालक अखिलेश कुमार के साथ ट्रॉली पर मौजूद कौशल किशोर राय और अभिषेक कुमार घायल हो गए. घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोखड़ा में भर्ती कराया. वहां उनका इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में 37 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, पंचायत-पंचायत पहुंचेगा प्रशासन, 3 महीने तक चलेंगे स्पेशल कैंप

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें