विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: गया के मंझियाबा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घर में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. मंझियाबा गांव में विवाह के कुछ ही दिनों बाद महिला का शव घर में फंदे से लटका मिलने से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती की शादी हाल ही में हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी. गुरुवार को अचानक उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. परिजन सदमे में हैं और लगातार रो-बिलख रहे हैं.

सूचना मिलने पर कोंच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में गंगा में छलांग लगाने जा रही महिला को लोगों ने बचाया

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें