🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में सोशल मीडिया पर कट्टा-तलवार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किया बरामद

Patna Crime :पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. महुली गांव के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टा, कारतूस और तलवार बरामद की गई है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna Crime :पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. महुली गांव के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टा, कारतूस और तलवार बरामद की गई है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna Crime : पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तलवार बरामद की गई है.

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

मामला परसा बाजार थाना क्षेत्र के महुली गांव से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला मंटू नाम का युवक हाल ही में एक वीडियो में हथियार लहराते हुए दिखाई दिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी मिली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी मेनका रानी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस अधिकारी रोशन कुमार के नेतृत्व में टीम ने महुली इलाके में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद की गई. पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है.

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रहा था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार दिवस 2026: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में दिखेगी भव्यता, दो दिवसीय मुख्य समारोह की तैयारी शुरू

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह, डीएम ने कहा—आपूर्ति सामान्य

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
66%
2.6m/s
94%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें