🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,827.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,753.58 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,691.50 (0.22%) 📊 Nifty 50 : 22,695.75 (-0.09%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,827.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,753.58 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,691.50 (0.22%) 📊 Nifty 50 : 22,695.75 (-0.09%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: फ्लैट के अंदर सड़ती रही लाश, 5 दिन बाद खुला राज, धनबाद में हड़कंप

Dhanbad News: धनबाद में एक फ्लैट से महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि शव कई दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद में एक फ्लैट से महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि शव कई दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआबांध स्थित वास्तु विहार सोसाइटी के एक फ्लैट से रविवार रात करीब 40 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब पांच दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन शव उसी फ्लैट में पड़ा रहा और परिवार के लोग वहीं मौजूद रहे. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कई सवाल खड़े हो गए हैं.

मौत के बाद भी नहीं दी गई सूचना, बढ़ा संदेह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत 8 अप्रैल को ही हो गई थी और कारण बीमारी बताया जा रहा है. हालांकि हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार की कोई तैयारी की. कई दिनों तक शव फ्लैट में पड़ा रहा और परिवार के लोग उसी घर में रह रहे थे. आसपास के लोगों ने पहले हल्की बदबू महसूस की, लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. रविवार तक बदबू तेज हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सामने आया भयावह दृश्य

सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी चौंक गई. महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका था. पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

परिवार की भूमिका पर उठ रहे सवाल

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौत के बाद कई दिनों तक परिजनों ने चुप्पी क्यों साधे रखी. पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी घटना को छिपाए रखा गया.

इसे भी पढ़ें-फरार गैंगस्टर प्रिंस खान  पर कसा शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का इश्तेहार

इसे भी पढ़ें-रांची में नकली आर्मी अफसर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी का खुलासा

इसे भी पढ़ें-बिहार में सनसनीखेज वारदात: प्रेम संबंध बना जानलेवा, हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

इसे भी पढ़ें-सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30 ° C
30 °
30 °
70%
3.1m/s
1%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें