🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Liquor Scam: विनय चौबे को कोर्ट से मिली राहत, 90 दिन पूरे होने पर डिफॉल्ट बेल मंजूर

Liquor Scam: IAS विनय चौबे को शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है.

विज्ञापन

Liquor Scam: IAS विनय चौबे को शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है.

विज्ञापन

Liquor Scam: रांची में चल रहे बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को आखिरकार कोर्ट से राहत मिल गई है. गिरफ्तारी के 90 दिन पूरे होने के बावजूद एसीबी चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी, जिसके बाद विशेष अदालत ने डिफॉल्ट बेल मंजूर कर दी. अधिवक्ता देवेश आजमानी ने उनकी ओर से पैरवी की. कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 187(2) के तहत यह जमानत दी है.

किन शर्तों पर मिली जमानत

इसे भी पढ़ें-सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार; पीएम मोदी ने दी बधाई

कोर्ट ने आदेश दिया है कि विनय चौबे राज्य से बाहर जाने से पहले न्यायालय को सूचित करेंगे. इसके अलावा वे ट्रायल की अवधि में अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते. बताया गया कि अभियोजन स्वीकृति का आदेश नहीं मिलने के कारण एसीबी आरोपपत्र दाखिल नहीं कर सकी.

कब हुई थी गिरफ्तारी

शराब घोटाले के सिलसिले में एसीबी ने 20 मई को विनय चौबे को हिरासत में लिया था. 18 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी के 91 दिन पूरे हो गए. नियम के अनुसार, किसी भी आरोपी को अधिकतम 90 दिन की अवधि में चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए, अन्यथा जमानत का अधिकार बन जाता है.

इसे भी पढ़ें-

अमन साव गिरोह का तांडव; हाइवा डंपर पर गोलियां बरसाई, बाल-बाल बचा चालक

शिबू सोरेन का अस्थि विसर्जन कर रांची लौटे CM हेमंत, लंबे शोक के बाद दिखी मुस्कान

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
66%
4m/s
3%
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें