🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

School Closed : रांची में स्कूल बंद करने का आदेश, 10 जनवरी तक पठन-पाठन ठप

School Closed : झारखंड में मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है. रांची जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को दो दिन बंद रखने का फैसला किया.

विज्ञापन

School Closed : झारखंड में मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है. रांची जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को दो दिन बंद रखने का फैसला किया.

विज्ञापन

School Closed : झारखंड के कई जिलों में शीतलहर की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को लेकर निर्णय लिया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में संचालित सभी प्रकार के विद्यालयों में कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है.

दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

प्रशासनिक आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक संस्थान और निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 09 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी.

पहले भी दिया गया था ठंड अवकाश

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में ठंड को देखते हुए सभी श्रेणी के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था. मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के बाद अवकाश की अवधि को आगे बढ़ाया गया है.

शिक्षक और कर्मियों को रहना होगा उपस्थित

हालांकि विद्यार्थियों को स्कूल नहीं आना होगा, लेकिन सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को 9 और 10 जनवरी को विद्यालय पहुंचना अनिवार्य किया गया है. उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा.

परीक्षाओं पर स्कूल प्रबंधन को छूट

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इन तिथियों के दौरान किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से निर्णय ले सकेगा.

मौसम को लेकर किन इलाकों पर नजर

मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-रांची से चलनेवाली कई ट्रेनों का टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से बदलेगा, जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-थाने के मालखाना में रखा 200 किलो गांजा खा गए चूहे

इसे भी पढ़ें-कवच सिस्टम से सुरक्षित होंगी ट्रेनें, रांची रेल डिवीजन में सर्वे शुरू

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49%
5.9m/s
100%
शुक्र
33 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें