विज्ञापन

वायरल वीडियो

Shibu Soren Political Career: समाज सुधारक से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक; ऐसी रही शिबू सोरेन की जीवन यात्रा

Shibu Soren Political Career: शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की आत्मा थे. उन्होंने समाज सुधार से राजनीति की ऊंचाइयों तक का सफर तय किया, लेकिन यह राह कभी आसान नहीं रही.

विज्ञापन

Shibu Soren Political Career: झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम सम्मान और संघर्ष का प्रतीक बन चुका है. 11 जनवरी 1944 को जन्मे शिबू सोरेन ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक समाज सुधारक के रूप में की थी. उन्होंने आदिवासी समाज को सामाजिक कुरीतियों से बाहर निकालने के लिए आंदोलन चलाए और फिर झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए निर्णायक भूमिका निभाई.

राजनीतिक जीवन में उन्होंने आठ बार लोकसभा का चुनाव जीता, दो बार राज्यसभा के सदस्य बने, दो-दो बार केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रहे और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, हर बार उनका कार्यकाल किसी न किसी वजह से अधूरा ही रहा. कभी उपचुनाव में हार तो कभी कानूनी मामलों की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

झारखंड आंदोलन से संसद तक, देखें उनका पूरा राजनीतिक सफर

  • 1973: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना की.
  • 1980: पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.
  • 1986: झामुमो के महासचिव बने.
  • 1989: दोबारा लोकसभा पहुंचे.
  • 1991: तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए.
  • 1996: चौथी बार लोकसभा सदस्य बने.
  • 1998-2001: राज्यसभा सदस्य रहे.
  • 2002: पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे, फिर अप्रैल-जून 2002 के बीच राज्यसभा सदस्य भी रहे.
  • 2004: छठी बार लोकसभा में प्रवेश, केंद्र में कोयला मंत्री बने.
  • 2005: पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 10 दिन में इस्तीफा देना पड़ा.
  • 2006: फिर से केंद्र में कोयला मंत्री बने, पर नवंबर में त्यागपत्र देना पड़ा.
  • 2009: सातवीं बार लोकसभा में जीत.
  • 2014: आठवीं बार लोकसभा पहुंचे, विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रहे.

जनसमर्थन बना रहा

शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में कई गंभीर आरोप भी लगे लेकिन, उनके जनाधार में कभी कमी नहीं आई. उन्होंने हमेशा आदिवासी अधिकारों और झारखंड की पहचान को प्राथमिकता दी.

इसे भी पढ़ें-शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

इसे भी पढ़ें-‘जंगल सिसक रहा है… आत्मा रो रही है’ — शिबू सोरेन को खोकर झामुमो का फूटा दर्द

इसे भी पढ़ें-झारखंड ने खोया दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 साल की उम्र में निधन, राज्य में शोक की लहर

इसे भी पढ़ें-PM मोदी पहुंचे शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने, हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रो पड़े

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें