🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,194.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,717.68 💵 USD / INR : ₹ 96.76 📈 Sensex : 71,728.54 (-1.83%) 📊 Nifty 50 : 22,262.75 (-1.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,194.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,717.68 💵 USD / INR : ₹ 96.76 📈 Sensex : 71,728.54 (-1.83%) 📊 Nifty 50 : 22,262.75 (-1.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Falta Election Result: फालता में BJP की आंधी, देबांग्शु पांडा ने बनाई विशाल बढ़त

Falta Election Result: पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर BJP ने बड़ी बढ़त बना ली है. देबांग्शु पांडा 18वें राउंड तक करीब 99 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं TMC उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

Falta Election Result: पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर BJP ने बड़ी बढ़त बना ली है. देबांग्शु पांडा 18वें राउंड तक करीब 99 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं TMC उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

Falta Election Result: पश्चिम बंगाल की चर्चित फालता विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी बढ़त बना ली है. डायमंड हार्बर स्थित वुमेन यूनिवर्सिटी में रविवार सुबह आठ बजे से जारी काउंटिंग में 18वें राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार करीब 99 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

ताजा रुझानों के मुताबिक CPI(M) प्रत्याशी शंभूनाथ कुर्मी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल रज्जाक मोल्ला तीसरे स्थान पर चल रहे हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान अब तक बेहद पीछे नजर आ रहे हैं और उन्हें केवल कुछ हजार वोट ही मिले हैं.

शुरुआती रुझानों से ही बीजेपी को बढ़त

मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने बढ़त बना ली थी, जो लगातार बढ़ती चली गई. 18 राउंड की गिनती पूरी होने तक देबांग्शु पांडा लगभग एकतरफा स्थिति में दिखाई दिए.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट पर हुए घटनाक्रम और पुनर्मतदान की वजह से पूरे राज्य की नजरें फालता पर टिकी हुई थीं. अब शुरुआती नतीजों ने मुकाबले को काफी हद तक एकतरफा बना दिया है.

बीजेपी समर्थकों ने शुरू किया जश्न

रुझानों में भारी बढ़त मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कई जगहों पर पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि फालता की जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि लोगों ने राज्य में सुरक्षा और निष्पक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के मुद्दे पर पार्टी का समर्थन किया है.

मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा

निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. काउंटिंग सेंटर के बाहर और अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार अंतिम परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शाम तक घोषित किए जा सकते हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की तैनाती की गई है.

नेताओं के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने भी मतगणना के बीच प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फालता सीट के परिणाम को लेकर पहले से ही माहौल साफ दिखाई दे रहा था.

उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के कई कार्यकर्ता चुनावी मैदान में सक्रिय नहीं दिखे और मुकाबला शुरुआत से ही बीजेपी के पक्ष में जाता नजर आया.

इसे भी पढ़ें-फालता उपचुनाव रिजल्ट आज, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना प्रक्रिया

क्यों चर्चा में रही फालता सीट?

दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट इस बार पूरे पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चा में रही. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के आरोप लगे थे.

इन शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया था. इसके बाद 21 मई को सभी 285 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई गई.

पुनर्मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग

पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला था. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार करीब 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

करीब 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत की गई थी.

केंद्रीय बलों की भारी तैनाती

चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे. पूरे विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगभग 35 कंपनियां तैनात की गई थीं.

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई थी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या तनाव की स्थिति पैदा न हो. अब मतगणना के साथ-साथ राजनीतिक दलों की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल में ईद अवकाश को लेकर नया आदेश, अब सिर्फ 1 दिन की छुट्टी

इसे भी पढ़ें-हावड़ा में घर के बाहर खून से लथपथ मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें-खुले में पशु वध करने वालों की अब खैर नहीं, जेल भी जाना पड़ेगा; शुभेंदु अधिकारी सख्त

इसे भी पढ़ें-शुभेंदु अधिकारी को मिलेगा लाखों का वेतन, जानिए CM और पूर्व CM को मिलने वाली सुविधाओं का पूरा हिसाब

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
67%
1.8m/s
40%
गुरु
29 °
शुक्र
29 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें