🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

हावड़ा में घर के बाहर खून से लथपथ मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत, जांच में जुटी पुलिस

Kolkata News : हावड़ा में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. घायल अवस्था में मिले कारोबारी ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Kolkata News : हावड़ा में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. घायल अवस्था में मिले कारोबारी ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Kolkata News :पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बांकड़ा इलाके में एक युवक को उसके घर के नजदीक गंभीर रूप से घायल हालत में पाया गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक

पुलिस सूत्रों की मानें, तो मृतक की पहचान 26 वर्षीय सादाब कुरैशी के रूप में हुई है, जो मीट कारोबार से जुड़ा था. बुधवार सुबह इलाके के लोगों ने उसे घर के सामने सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा. उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले थे, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

हालत बिगड़ने पर कोलकाता किया गया रेफर

घायल युवक को पहले नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल भेजने की सलाह दी. इसके बाद परिजन उसे कोलकाता लेकर जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

सुबह घर से निकला था सादाब

परिवार के अनुसार, सादाब सुबह काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था. कुछ देर बाद लोगों ने उसे खून से सना हुआ देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस हत्या की आशंका से कर रही जांच

शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. मामले की सच्चाई जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

परिवार में पसरा शोक

मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में भी दहशत और दुख का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-खुले में पशु वध करने वालों की अब खैर नहीं, जेल भी जाना पड़ेगा; शुभेंदु अधिकारी सख्त

इसे भी पढ़ें-शुभेंदु अधिकारी को मिलेगा लाखों का वेतन, जानिए CM और पूर्व CM को मिलने वाली सुविधाओं का पूरा हिसाब

इसे भी पढ़ें-ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, आज होगी पहली कैबिनेट बैठक

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें