🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,187.55 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,459.02 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,834.28 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 24,403.20 (-0.13%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,187.55 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,459.02 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,834.28 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 24,403.20 (-0.13%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे हुमायूं कबीर 

Humayun Kabir: हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. बंगाल चुनाव में 182 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया गया है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनौती देने से सियासत गरमा गई है.

विज्ञापन

Humayun Kabir: हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. बंगाल चुनाव में 182 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया गया है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनौती देने से सियासत गरमा गई है.

विज्ञापन

Humayun Kabir: कोलकाता में सियासी हलचल के बीच Humayun Kabir ने अपनी नई पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. तृणमूल कांग्रेस से निष्कासन के बाद कबीर ने अब चुनावी मैदान में बड़ी तैयारी का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. खास बात यह है कि भवानीपुर सीट से Mamata Banerjee के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई गई है. इससे राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है और आने वाले दिनों में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

पूरी सूची जल्द, AIMIM से तालमेल के संकेत

Humayun Kabir ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों की पूरी सूची जल्द जारी की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के साथ कुछ सीटों पर तालमेल की संभावना है. खुद कबीर मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नाओदा सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह फैसला उनके पुराने गढ़ भरतपुर से अलग रणनीति को दिखाता है, जहां से वह पहले चुनाव जीत चुके हैं.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चर्चित चेहरों को टिकट, कई जिलों में उतारे प्रत्याशी

पार्टी ने विभिन्न जिलों में कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. सूची में बापन घोष, यासीन हैदर और सैयद अहमद कबीर जैसे नाम शामिल हैं. खास तौर पर कोलकाता के मेयर Firhad Hakim से जुड़े परिवार के सदस्य को टिकट मिलने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके अलावा मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी उपस्थिति दर्ज कराई है.

कौन कहां से उम्मीदवार

  • बापन घोष पूर्वी बर्दवान के पुर्बस्थली उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
  • Humayun Kabir रेजिनगर और नाओदा सीट से मैदान में उतरेंगे.
  • यासीन हैदर मुर्शिदाबाद के कांदी से चुनाव लड़ेंगे.
  • सैयद अहमद कबीर बेलडांगा सीट से उम्मीदवार हैं.
  • रायल इस्लाम मालदा के रतुआ से चुनाव लड़ेंगे.
  • अब्दुल मिनाज शेख मालतीपुर सीट से मैदान में हैं.
  • मुस्कुरा बीबी वैष्णवनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी.
  • अबू शैद मानिकचक सीट से उम्मीदवार हैं.
  • नसीमुल हक सुजापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
  • सैयद खुबैब अमीन भरतपुर सीट से मैदान में उतरेंगे.
  • इम्तियाज मोल्ला फरक्का सीट से चुनाव लड़ेंगे.
  • बिजय शेख हरिहरपारा सीट से उम्मीदवार हैं.
  • अनुपम रोहदागीर कोलकाता के बेहाला पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें-रेल यात्रियों को राहत: 2 लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त स्लीपर कोच

इसे भी पढ़ें-मालदा रेल मंडल में ट्रैक सुरक्षा को बड़ा बूस्ट, 316.8 किमी में सेफ्टी फेंसिंग का काम पूरा

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
36.9 ° C
36.9 °
36.9 °
53%
4.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
36 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें