🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बंगाल की वोटर लिस्ट पर बवाल, लाखों नाम कटने के मुद्दे पर आज EC से मिलेगी तृणमूल

Voter List in Bengal: एसआईआर सूची को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध की तैयारी की थी. हालांकि चुनाव आयोग से मिलने का समय मिलने के बाद पार्टी ने कार्यक्रम फिलहाल रोक दिया है. अब कल सुबह 10 बजे तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल आयोग से मुलाकात करेगा.

विज्ञापन

Voter List in Bengal: एसआईआर सूची को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध की तैयारी की थी. हालांकि चुनाव आयोग से मिलने का समय मिलने के बाद पार्टी ने कार्यक्रम फिलहाल रोक दिया है. अब कल सुबह 10 बजे तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल आयोग से मुलाकात करेगा.

विज्ञापन

Voter List in Bengal: एसआईआर सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाये जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध दर्ज कराने की तैयारी की थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल नहीं होगा. पार्टी को राष्ट्रीय चुनाव आयोग से मिलने का समय मिल गया है. तृणमूल का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल सुबह 10 बजे आयोग से मुलाकात करेगा.

आयोग से समय नहीं मिलने पर बनी थी दिल्ली जाने की योजना

बुधवार को दोपहर 3 बजे के बाद तृणमूल ने चुनाव आयोग से मिलने के लिए समय मांगा था. जवाब नहीं मिलने पर पार्टी ने दिल्ली में धरने की तैयारी कर ली थी. इस कार्यक्रम के लिए राज्यसभा सांसद मेनका गुरुस्वामी और पूर्व तृणमूल सांसद साकेत गोखले को बैठाने की योजना थी. बाद में आयोग ने अगले दिन सुबह 10 बजे का समय दे दिया. इसके बाद धरना फिलहाल रोक दिया गया.

लंबित नामों में 27 लाख हटे, सूची को दिया गया अंतिम रूप

इस बीच एसआईआर सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है. अनुमान के मुताबिक, लंबित 50 लाख नामों में से 27 लाख नाम हटा दिये गये हैं. इससे पहले करीब 63 लाख नाम हटाये गये थे. इस बार हटाये गये नामों की संख्या 27 लाख बताई गई है.

तीन जिलों पर पहले से थी नजर, मुर्शिदाबाद सबसे ऊपर

मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर को शुरू से ही ऐसे जिलों में माना जा रहा था, जहां सबसे अधिक नाम हट सकते हैं. अब सामने आई गणना में मुर्शिदाबाद सबसे आगे बताया गया है. आयोग के सूत्रों के अनुसार, यहां 11 लाख 1 हजार मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं.

2025 की मतदाता सूची और मसौदा सूची के आंकड़े

मुर्शिदाबाद जिले की 2025 की मतदाता सूची में 57 लाख 64 हजार 85 नाम थे. मसौदा सूची में यह संख्या 54 लाख 85 हजार 248 दर्ज की गई है. वहीं 4 लाख 55 हजार नाम लंबित सूची से बाहर रह गये हैं.

इसे भी पढ़ें-बंगाल पर फिर बारिश-तूफान का खतरा, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें-एग्जिट पोल पर बड़ी पाबंदी, 29 अप्रैल तक पूरी तरह बैन; नियम तोड़ा तो सीधा एक्शन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
88%
2.7m/s
6%
सोम
27 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें