🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा टू लेन बेली ब्रिज, पैदल आवाजाही के लिये अलग कॉरिडोर

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने के लिये टू लेन बेली ब्रिज बनाने की तैयारी तेज कर दी गयी है. पैदल यात्रियों के लिये अलग रास्ता भी बनाया जायेगा. वहीं आईआईटी पटना की टीम पूरे सेतु का सेफ्टी ऑडिट कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने के लिये टू लेन बेली ब्रिज बनाने की तैयारी तेज कर दी गयी है. पैदल यात्रियों के लिये अलग रास्ता भी बनाया जायेगा. वहीं आईआईटी पटना की टीम पूरे सेतु का सेफ्टी ऑडिट कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने तेज तैयारी शुरू कर दी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्से पर अस्थायी राहत के तौर पर टू लेन बेली ब्रिज तैयार किया जायेगा, ताकि सीमित स्तर पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सके. इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिये अलग रास्ता भी विकसित किया जायेगा.

गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सेतु की वर्तमान स्थिति, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात बहाली से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

दो महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य

विभाग ने बेली ब्रिज के साथ-साथ ट्रस ब्रिज निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से शुरू करने की योजना बनायी है. अधिकारियों के मुताबिक दोनों परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिये विशेष निगरानी रखी जा रही है. लक्ष्य रखा गया है कि दो महीने के भीतर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार कर ली जाये.

इसे भी पढ़ें-लंबित ट्रैफिक चालान पर मिलेगी छूट; 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

आईआईटी पटना कर रही सेफ्टी जांच

विक्रमशिला सेतु की संरचनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिये आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम सेफ्टी ऑडिट में जुटी हुई है. टीम पूरे पुल का तकनीकी निरीक्षण कर रही है और तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की मरम्मत और सेतु को मजबूत बनाने की रणनीति तय की जायेगी.

अधिकारियों को स्थल पर कैंप करने का निर्देश

बैठक में सचिव ने मुख्य अभियंता और संबंधित तकनीकी टीमों को कार्यस्थल पर लगातार मौजूद रहने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से के मेंटेनेंस, डिजाइन, निर्माण प्रक्रिया और यातायात बहाली की टाइमलाइन पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में तकनीकी विशेषज्ञों, बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और आईआईटी पटना के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, एक-एक तरफ से छोड़े जायेंगे वाहन

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर असर के बाद जलमार्ग बना सहारा, गंगा घाटों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

इसे भी पढ़ें-गांवों में कचरा उठाव ठप, 55 फीसदी वाहन खराब, DDC ने लगायी फटकार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शनि
30 °
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें