🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Weather Update : बारिश और आंधी का अलर्ट, तो कहीं हीटवेव का असर; जानिए मौसम अपडेट

Weather Update : देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. कहीं बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है तो कहीं भीषण गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Weather Update : देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. कहीं बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है तो कहीं भीषण गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Weather Update : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, जबकि राजस्थान समेत कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर और बढ़ने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा और यूपी में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 13 और 14 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं. कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 13 मई को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

छत्तीसगढ़ में चार दिन तक बारिश के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 16 मई के बीच छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदला रह सकता है. इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.

राज्य के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रह सकता है. 13 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

हालांकि 14 से 16 मई के बीच मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है.

राजस्थान में जारी रहेगा लू का प्रकोप

राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.

विशेष रूप से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक हीटवेव चलने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना

केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 13 से 16 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

इसके अलावा रायलसीमा क्षेत्र में 14 और 15 मई को गरज-चमक के साथ मौसम बदलने के संकेत हैं. कई जगहों पर बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

13 से 16 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं 14 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.1m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें