🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में मौसम का कहर जारी, 24 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा हुआ बना हुआ है. राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा हुआ बना हुआ है. राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है. उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में आज आंधी, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी प्रबल आशंका जताई गई है. बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवा और ठनका जनजीवन पर असर डाल सकता है.

24 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कई क्षेत्रों में खतरे के आसार

मौसम विभाग की ओर से आज राज्य के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल हैं. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना के चलते प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है.

बिहार में मौसम का कहर जारी, 24 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी Bihar Rain Alert 8
Bihar Rain Alert

मौसम में कब मिलेगा राहत का संकेत

पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आंधी और बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 मई के बाद ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में भी दो से चार डिग्री की वृद्धि का अनुमान है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, कई जिलों में रिकॉर्ड

राज्य में हाल के दिनों में तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. कैमूर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकांश जिलों में यह 29.8 से 33.7 डिग्री के बीच बना हुआ है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो गयाजी, फारबिसगंज (अररिया) और डेहरी (रोहतास) में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है.

पटना में अचानक बदला मौसम, ओलावृष्टि से राहत और परेशानी दोनों

राजधानी पटना में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया. दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे. करीब आधे से एक घंटे तक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया. देर रात भी बादल छाए रहे और तेज बारिश ने शहर की रफ्तार पर असर डाला. कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी, बारिश बनी चुनौती

गुरुवार को गांधी मैदान में कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. बारिश के कारण मैदान में पानी जमा हो गया, जिसे निकालने के लिए देर रात तक प्रशासन सक्रिय रहा. सुपर सकर मशीनों की मदद से पानी निकासी की व्यवस्था की गई और कई जगहों पर बालू डालकर सतह को समतल किया गया. आयोजन स्थल पर बैठने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज; उत्तर से दक्षिण तक बारिश, आंधी-तेज हवाओं का अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
2.6m/s
85%
रवि
27 °
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें