🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,221.58 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,678.18 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 73,580.54 (-1.67%) 📊 Nifty 50 : 23,063.10 (-1.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,221.58 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,678.18 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 73,580.54 (-1.67%) 📊 Nifty 50 : 23,063.10 (-1.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert : बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर अभी कई राज्यों पर बना रहेगा. IMD ने 25 और 26 सितंबर के लिए बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा भी जताया गया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर अभी कई राज्यों पर बना रहेगा. IMD ने 25 और 26 सितंबर के लिए बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ का खतरा भी जताया गया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा डीप डिप्रेशन अब कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 और 26 सितंबर के लिए ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवाएं, जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है.

24 सितंबर की रात 11:30 बजे डीप डिप्रेशन दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित था. मौसम विभाग के अनुसार यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे डिप्रेशन में बदलेगा, लेकिन अगले 24 घंटे तक इसका प्रभाव मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों पर बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें-10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी

यही वजह है कि बारिश का दायरा ओडिशा से बढ़कर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश तक पहुंचने का अनुमान है.

Heavy Rain Alert: किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर?

25 और 26 सितंबर के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है:

राज्यस्थिति
ओडिशाभारी से बहुत भारी बारिश
छत्तीसगढ़भारी से बहुत भारी बारिश
झारखंडभारी बारिश व तेज हवा
बिहारदक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की आशंका
गंगीय पश्चिम बंगालभारी बारिश
पूर्वी मध्य प्रदेशकुछ जगह बहुत भारी बारिश
विदर्भभारी से बहुत भारी बारिश
तेलंगानापूर्वी हिस्सों में भारी बारिश
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेशभारी बारिश
उत्तर प्रदेशकई हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी

बिहार और झारखंड में क्या रहेगा असर?

झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में 25 सितंबर को तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार में खासकर दक्षिणी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलेगा. कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति बन सकती है.

65 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में 45–55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. हवा के झोंके 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. उत्तर-पश्चिम ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पश्चिम झारखंड में भी शाम तक तेज हवाओं का असर रह सकता है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

आईएमडी ने 25 सितंबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की चेतावनी भी जारी की गई है.
लोगों के लिए क्या है सलाह?

  • निचले इलाकों में जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें.
  • तेज हवा के दौरान पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें.
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा टालें.
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें-

यूपी में 1.16 लाख गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत, दूसरी किश्त के ₹816.66 करोड़ जारी
मार्च में कटा था ₹1,000 का चालान, छह महीने बाद सितंबर में हुआ भुगतान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
94%
11.1m/s
100%
शुक्र
27 °
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें