विज्ञापन

वायरल वीडियो

रिश्तों का कत्ल; प्रेम में पागल पत्नी ने नदी में धक्का देकर बहा दिया पति का जीवन

विज्ञापन

Up Husband Murder: शादीशुदा जिंदगी में जब प्यार का दायरा बेवफाई में बदलता है, तब रिश्तों की बुनियाद खतरनाक शक्ल ले लेती है. मुस्कान और सोनम जैसी महिलाओं की तरह अब सिद्धार्थनगर की संगीता भी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है. 18 साल की शादी और एक बेटा भी उस मोहब्बत के नशे को नहीं रोक सके, जो अंत में कन्नन की मौत का कारण बना.

18 साल पुराना रिश्ता तोड़ा, प्रेमी के लिए रचा खौफनाक प्लान

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के नजरगढ़वा गांव में रहने वाली संगीता की शादी कन्नन नामक युवक से 18 साल पहले हुई थी. दोनों का 12 साल का बेटा भी है. लेकिन पिछले डेढ़ साल से वह बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से प्रेम करने लगी थी. दोनों के बीच इतना गहरा रिश्ता बन गया कि पति की हत्या की योजना बना ली गई.

नशीला पदार्थ देकर नदी में धकेला

संगीता ने कन्नन को झांसे में लेकर बलरामपुर बुलाया. वहां पहले से मौजूद प्रेमी अनिल के साथ मिलकर उसे नशीली चीज खिलाई गई. इसके बाद दोनों ने ललिया रोड स्थित पुल से उसे राप्ती नदी में धकेल दिया. 2 जून को संगीता ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट ढेबरूआ थाने में दर्ज कराई ताकि किसी को शक न हो.

सख्ती में टूटी साजिश, संगीता ने उगला सच

पुलिस ने जब गुमशुदगी की जांच शुरू की और कन्नन का कोई सुराग नहीं मिला तो संदेह बढ़ा. संगीता से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई. उसने बताया कि पति की हत्या उसने प्रेमी के साथ मिलकर की और शव को पुल से नीचे फेंक दिया.

नदी में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

संगीता की निशानदेही पर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया. मंगलवार को राप्ती नदी के किनारे सेमरहना गांव के पास एक कंकाल मिला. शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, लेकिन कपड़ों से उसकी पहचान कन्नन के रूप में की गई.

“दिल्ली से प्रेमविवाह कर लाया था कन्नन, सीधा-सादा था वह”

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि कन्नन दिल्ली से संगीता को प्रेमविवाह कर लाया था और गांव में मछली पकड़ने का काम करता था. वह बेहद सरल स्वभाव का था. संगीता अक्सर प्रेमी से मिलने तुलसीपुर जाया करती थी. इस बार उसने अपने ही पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी.

संगीता-अनिल की मोहब्बत बनी खौफ की मिसाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की भूमिका की तरह अब संगीता और अनिल की प्रेम कहानी भी सनसनी बन चुकी है. ढेबरूआ थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41%
5.5m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें