विज्ञापन

वायरल वीडियो

राजधानी रांची के BIT मेसरा में छात्रा पर रात में ब्लेड से हमला और छेड़खानी, कैंपस में हंगामा

BIT Mesra: रांची के BIT मेसरा कैंपस में बुधवार रात एक छात्रा पर असामाजिक तत्वों ने ब्लेड से हमला किया और छेड़खानी की. घायल छात्रा को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

BIT Mesra: राजधानी स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. एमबीए की एक छात्रा पर कुछ असामाजिक युवकों ने न केवल छेड़खानी की, बल्कि ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

देर रात तक गूंजा छात्रों का विरोध

इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रशासनिक भवन के पास इकट्ठा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थी पूरी रात विरोध जताते रहे. छात्रों ने गुरुवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का एलान भी किया है.

इसे भी पढ़ें-PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

छात्रों का कहना है कि बाहरी लोगों की कैंपस में घुसपैठ और इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. उन्होंने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और कैंपस की सुरक्षा मजबूत नहीं की जाती, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं, घटना पर कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. छात्रों ने सभी साथियों से एकजुट होकर इस मामले को आगे बढ़ाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने पटना से लखनऊ तक कसा शिकंजा

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
31%
1.2m/s
100%
सोम
39 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें