वायरल वीडियो

Munger News : बरियारपुर-भागलपुर एनएच-80 पर लोडेड हाईवा पेड़ से टकराई, चालक 6 घंटे फंसा

Munger News : बरियारपुर-भागलपुर एनएच-80 मार्ग पर आज तड़के एक लोडेड हाईवे गाड़ी अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकराई. चालक गाड़ी में फंस गया और उसे 6 घंटे बाद बाहर निकाला गया.

Munger News : बरियारपुर–भागलपुर एनएच-80 मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यह घटना मध्य विद्यालय नया छावनी के पास आज तड़के लगभग 3:00 बजे की है, जब एक लोडेड हाईवे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी गई. कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब 6 घंटे बाद, सुबह लगभग 9:30 बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

इस दुर्घटना में मध्य विद्यालय नया छावनी की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
69 %
4.1kmh
1 %
Sun
29 °
Mon
42 °
Tue
39 °
Wed
40 °
Thu
34 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here