India vs USA T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन जुटाए. शुरुआती झटकों ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था. 13वें ओवर तक स्कोर 6 विकेट पर 77 रन था और बड़ा स्कोर दूर दिख रहा था. ऐसे वक्त सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोकते हुए पारी को संभाला और अंत तक क्रीज पर डटे रहे. उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
अन्य बल्लेबाजों में तिलक वर्मा (25) और ईशान किशन (20) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके. बाकी बल्लेबाजी क्रम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
खेल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यूएसए की कोशिश रही नाकाम
162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी. मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रन का योगदान दिया. हालांकि जरूरी रन गति बनाए रखना यूएसए के लिए मुश्किल साबित हुआ और टीम लक्ष्य से दूर रह गई.
गेंदबाजी में शाल्कविक का जबरदस्त दिखा जलवा
यूएसए की ओर से शैडली वान शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके. हरमीत सिंह को 2 सफलता मिली, जबकि अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने 1-1 विकेट लिया.
अगला मुकाबला कहां होगा?
भारत अब 12 फरवरी को नामिबिया से भिड़ेगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा.
प्वाइंट्स टेबल में भारत आगे
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप में बढ़त बना ली है. टीम के खाते में 2 अंक और +1.450 नेट रन रेट है, जिससे वह शीर्ष पर है. पाकिस्तान समान अंकों के साथ +0.240 नेट रन रेट लेकर दूसरे स्थान पर है.
इसे भी पढ़ें-भारत ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, फाइनल में इंग्लैंड से टक्कर
इसे भी पढ़ें-पहले बहिष्कार की धमकी, फिर यू-टर्न… पाकिस्तान ने कटाया कोलंबो का टिकट
इसे भी पढ़ें-गुवाहाटी में गरजा भारत, 10 ओवर में कीवी टीम ढेर

