विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : कहलगांव कोर्ट परिसर में नई सुविधाओं का विस्तार, एमेनिटी व हाजत भवन के साथ 9 ई-सेवा केंद्र शुरू

Bhagalpur News :कहलगांव व्यवहार न्यायालय में एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत भवन का उद्घाटन किया गया. इसके साथ भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया में 9 ई-सेवा केंद्र भी शुरू हुए. न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को बेहतर और आसान न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : कहलगांव व्यवहार न्यायालय में नवनिर्मित एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत भवन सहित भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया व्यवहार न्यायालयों के 9 ई-सेवा केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने किया.

न्यायिक ढांचे को मिला विस्तार

उद्घाटन समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद, सुनील दत्त मिश्रा, पार्थ सारथी, अंशुमान, सौरेन्द्र पांडे, रितेश कुमार और अंशुल समेत अन्य न्यायाधीश व रजिस्ट्रार जनरल मौजूद रहे. कहलगांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह सहित न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आम लोगों को बेहतर सुविधा पर जोर

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नए भवनों से न्यायालय की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इससे न्यायालय के प्रति भरोसा बढ़ेगा, पारदर्शिता आएगी और समय पर न्याय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

न्याय तक पहुंच होगी आसान

प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि ये सुविधाएं न्यायमंडल में वादियों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करेंगी. ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को न्यायिक सेवाएं लेने में सहूलियत मिलेगी और प्रक्रियाएं अधिक सरल होंगी.

इसे भी पढ़ें-सड़क और बिजली परियोजनाओं की प्रगति पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

इसे भी पढ़ें-पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर, डीएम ने दिए तेजी के निर्देश

इसे भी पढ़ें-डीएम ने दवा खाकर की एमडीए अभियान की शुरुआत, 17 दिन चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में स्वच्छता अभियान: LBSNAA निदेशक ने सभी विभागों को जिम्मेदारी साझा करने का संदेश दिया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
64%
4.2m/s
66%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें