विज्ञापन

वायरल वीडियो

जमुई में दिनदहाड़े सीएसपी से 3 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात

Bihar News : जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की वारदात हुई. दो नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए. पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए तीन लाख रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए.

हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

घटना लछुआड़ बेलदरिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, यहां बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन नावाडीह गांव निवासी नेहा कुमारी और उनके पति विनोद महतो करते हैं. दोनों रोज की तरह ग्राहकों के जमा और निकासी से जुड़ा काम कर रहे थे.

इसी दौरान गमछे से चेहरा ढंके दो युवक अचानक सीएसपी के अंदर घुस आए. उनके हाथ में पिस्तौल थी. हथियार का भय दिखाते हुए अपराधियों ने संचालकों को जान से मारने की धमकी दी और काउंटर में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली. इसके बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए.

एक आरोपी की पहचान का दावा

सीएसपी संचालक नेहा कुमारी ने बताया कि लूटपाट करने वाले दो अपराधियों में से एक को उन्होंने पहचान लिया है. उनके मुताबिक, वारदात में नवाडीह गांव का रहने वाला टिंकू यादव शामिल है.

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. वहीं एसडीपीओ सतीश सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

एसडीपीओ के नेतृत्व में सिकंदरा, लछुआड़ और चंद्रदीप थाना पुलिस की संयुक्त टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस जमुई के साथ-साथ नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार टिंकू यादव पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है और सिकंदरा, लछुआड़ तथा नवादा जिले के कौआकोल थाना में दर्ज कई कांडों में नामजद आरोपी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019 में लछुआड़ बेलदरिया गांव स्थित एसबीआई के सीएसपी में हुई लूट की घटना में भी टिंकू यादव की संलिप्तता सामने आई थी और उस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी.

इसे भी पढ़ें-

  1. जहानाबाद में आईजी का औचक निरीक्षण, एसपी कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  2. कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत
  3. दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
  4. बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण
  5. ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41%
5.5m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें