Bihar Crime News: नवादा में कोर्ट परिसर के पीछे लगे डिज्नीलैंड मेले के पास सोमवार को अचानक फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने से एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झड़प के दौरान चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट के पीछे चल रहे डिज्नीलैंड मेले के आसपास कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहासुनी और झड़प हो रही थी. इसी दौरान अचानक गोली चल गई. फायरिंग की इस घटना में वहां मौजूद 12 वर्षीय आयुष कुमार घायल हो गया.
गोली आयुष के दाहिने हाथ में लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किराए के मकान में रह रहा है परिवार
बताया जा रहा है कि आयुष कुमार त्रिपुरारी सिंह का बेटा है. उसका अस्थायी पता बदलपुर, थाना नरहट बताया गया है. फिलहाल परिवार रामनगर मोहल्ले में दीपक कुमार के घर किराए पर रह रहा है.
घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके.
इसे भी पढ़ें-बिहार में पटाखा विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 घायल; गांव में पसरा मातम
इसे भी पढ़ें-सहरसा में समृद्धि यात्रा पर पहुंचे नीतीश कुमार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
इसे भी पढ़ें-पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें

