🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,631.73 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,199.32 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 77,621.34 (0.1%) 📊 Nifty 50 : 24,275.65 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,631.73 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,199.32 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 77,621.34 (0.1%) 📊 Nifty 50 : 24,275.65 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दीपक की चिंगारी बनी तबाही, झोपड़ी में लगी आग से महिला झुलसी

West Champaran News : बगहा के सेमरकोल गांव में आग से बड़ा नुकसान हुआ. महिला गंभीर झुलसी और पशुधन की मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है.

विज्ञापन

West Champaran News : बगहा के सेमरकोल गांव में आग से बड़ा नुकसान हुआ. महिला गंभीर झुलसी और पशुधन की मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है.

विज्ञापन

West Champaran News : पश्चिम चंपरण में बगहा-दो प्रखंड क्षेत्र के नरवल-बरवल पंचायत के सेमरकोल गांव में शुक्रवार देर रात एक घर में लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया. आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि घर में बंधे पशु जिंदा जल गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

रात के सन्नाटे में मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण बाढू चौधरी के घर पर देर रात अचानक आग भड़क उठी. बताया जा रहा है कि पूजा स्थल पर जलाया गया दीपक तेज हवा के कारण फूस तक पहुंच गया और वहीं से आग फैलती चली गई. कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी झोपड़ी को घेर लिया.

पशुओं को बचाने में खुद झुलस गई महिला

घर में आग लगते ही परिवार के लोग बाहर निकलने लगे, लेकिन पशुओं को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी की पत्नी सुभावती देवी आग की चपेट में आ गईं. उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जबकि बंधे पशुओं को बचाया नहीं जा सका.

गांव वालों ने संभाली स्थिति

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की. काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था.

इलाज के लिए बाहर भेजी गईं

घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जीएमसी बेतिया रेफर कर दिया.

प्रशासन से राहत की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट चुका है. परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी राहत उपलब्ध कराने की जरूरत बताई है.

इसे भी पढ़ें-फ्यूचर CM ऑफ बिहार—निशांत कुमार; JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
6.2m/s
15%
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
34 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें