🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

छपरा में कल सजेगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, जमीन विवादों का मौके पर होगा निपटारा

Bihar News : छपरा में 02 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित होगा. भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित इस शिविर में जमीन से जुड़ी समस्याओं जैसे दाखिल-खारिज और मापी का मौके पर समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News : छपरा में 02 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित होगा. भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित इस शिविर में जमीन से जुड़ी समस्याओं जैसे दाखिल-खारिज और मापी का मौके पर समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से 02 अप्रैल 2026 को छपरा शहर स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में भव्य भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे, जहां वे सीधे तौर पर आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे. उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संवाद कार्यक्रम के दौरान सारण जिले के प्रत्येक अंचल के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएं ताकि व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे.

इन काउंटरों पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, भूमि विवाद और अतिक्रमण समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण शिकायतों का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा ताकि कोई भी पीड़ित अपनी बात रखने से वंचित न रह जाए. उपमुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया है कि जिन शिकायतकर्ताओं ने पूर्व में भी आवेदन दिए हैं और वे उसकी प्रति साथ लाएंगे, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

सुबह 9 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा

​भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित होने वाले इस संवाद के लिए आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक अंचलवार काउंटरों पर होगा. इसके बाद 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपमुख्यमंत्री स्वयं आम लोगों की समस्याओं को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आमने-सामने बैठाकर सुनेंगे. आवेदनों में अंचल का नाम, आवेदक का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है ताकि कार्रवाई की अद्यतन जानकारी मोबाइल संदेश के जरिए प्रदान की जा सके.

दोपहर 3:30 बजे से राजस्व विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर अंचल अधिकारी तक शामिल होंगे.

सर्वे कार्यों की प्रगति और ऑनलाइन व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

​बैठक के दौरान जिले में चल रहे भूमि सर्वे के कार्यों की भी गहन समीक्षा की जाएगी, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग अब पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है और लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक अंचल में सीएससी (CSC) खोले गए हैं ताकि किसानों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

इस संवाद के दौरान प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और उन पर होने वाली हर कार्रवाई की सूचना आवेदक को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से दी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे.

इसे भी पढ़ें-विदेशी भाषाओं और तकनीकी स्किल से संवर रहा बिहार के युवाओं का भविष्य, बिपार्ड पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34 ° C
34 °
34 °
66%
3.1m/s
100%
रवि
34 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
33 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें