🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

आसनसोल में ममता बनर्जी की बड़ी सभा, 12 अप्रैल को दिखेगा जनसमर्थन का दम

West Bengal Election 2026: आसनसोल में ममता बनर्जी की बड़ी रैली से चुनावी माहौल गरमाया. पश्चिम बर्धमान की 9 सीटों पर फोकस कर टीएमसी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में. सभा को चौथी बार सरकार बनाने के अभियान से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026: आसनसोल में ममता बनर्जी की बड़ी रैली से चुनावी माहौल गरमाया. पश्चिम बर्धमान की 9 सीटों पर फोकस कर टीएमसी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में. सभा को चौथी बार सरकार बनाने के अभियान से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) ने अपने चुनावी अभियान के लिए औद्योगिक शहर आसनसोल को अहम केंद्र बनाया है. 12 अप्रैल को वह पश्चिम बर्धमान जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसे तृणमूल कांग्रेस के लिए ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है. शहर में पार्टी के झंडे और बैनर लगाकर माहौल को चुनावी रंग दिया गया है.

तैयारियों पर नेताओं की नजर

आसनसोल उत्तर से उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता Malay Ghatak ने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और मंच की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर एक खास ‘सेलिब्रेशन जोन’ भी बनाया जा रहा है, जिससे भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ आयोजन को अलग पहचान दी जा सके.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चौथी बार सत्ता में वापसी का लक्ष्य

आसनसोल नगर निगम के उपमहापौर वसीमुल हक ने कहा कि यह सभा सिर्फ चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी के अगले लक्ष्य की घोषणा भी है. उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन के जरिए जिले की सभी सीटों पर समर्थन मजबूत किया जाएगा और Mamata Banerjee को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में माहौल तैयार होगा.

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

पार्षद श्रावणी मंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है. उनका कहना है कि आसनसोल से दिया गया संदेश पूरे राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकता है. खासकर आसनसोल उत्तर सीट पर यह सभा निर्णायक मानी जा रही है.

कई सीटों पर असर डालने की कोशिश

राजनीतिक नजरिए से यह रैली केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं मानी जा रही. माना जा रहा है कि इसका प्रभाव कुल्टी, रानीगंज, जामुड़िया और पांडवेश्वर जैसी सीटों पर भी पड़ेगा. विश्लेषकों के मुताबिक, इस मंच से Mamata Banerjee विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ चुनावी रणनीति को धार दे सकती हैं.

इसे भी पढ़ें-बंगाल में पीएम मोदी का हुंकार—’अपनी जमीन पर कमजोर नहीं पड़ेंगे बंगाली’, TMC पर किया तीखा वार

इसे भी पढ़ें-बंगाल चुनाव: पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले—भीड़ बता रही 4 मई का नतीजा, बंगाल बदलाव के मूड में

इसे भी पढ़ें-बर्धमान में चुनावी टक्कर तेज, आज कालना में पीएम मोदी की हुंकार, 13 को कांकसा में ममता का पलटवार

इसे भी पढ़ें-बंगाल में BJP ने खोला पिटारा, महिलाओं के लिए हर महीने 3000 टका का वादा

इसे भी पढ़ें-बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव, कल खुलेगा संकल्प पत्र; अमित शाह करेंगे लॉन्च

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
89%
1m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
27 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें